ADVERTISEMENT

silky और smooth बाल पाने के लिए आइए जानते हैं किस तरह करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल

सिल्की और शाइनी बाल पाने के लिए आइए जानते हैं किस तरह करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल
ADVERTISEMENT

बाल लड़कियों की सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। लड़कियों ही नहीं लड़कों को भी सुंदर दिखने के लिए बाल सिर में चाहिए होते हैं। बालों के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते रहते हैं।

लेकिन इसके बावजूद लगभग हर कोई बाल झड़ने की समस्या और रूसी की समस्या या फिर बेजान बालों की समस्या से परेशान रहता है। खास करके अक्सर देखा जाता है लड़कियां बाल टूटने और बाल झड़ने की वजह से बहुत परेशान रहती हैं।

ADVERTISEMENT

वही बहुत सारे लोगों में रूखी और बेजान बाल भी एक समस्या होती हैं। ऐसे में इन सारी समस्याओं से निपटने के लिए लड़कियों द्वारा बहुत से नुस्खे अपनाये जाते है जो कभी कभी बेहद असरदार होते हैं और कुछ तो बिल्कुल बेअसर होते हैं।

लेकिन अगर आप भी अपने रूखे बालों की वजह से परेशान हैं तब इसमें ग्लिसरीन काफी मददगार हो सकती है। बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए बाजार में मिलने वाली साधारण से ग्लिसरीन बालों पर जादू की तरह काम करती है।

ADVERTISEMENT

आइए जानते हैं बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए किस तरह से करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल –

ज्यादातर लोग ग्लिसरीन का इस्तेमाल सर्दियों में नरम और मुलायम त्वचा को पाने के लिए करते हैं। ग्लिसरीन त्वचा पर लगाने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है और लंबे समय तक बनी रहती है। यही चीज बालों पर भी लागू होती है।

बाजार में मिलने वाली साधारण सी ग्लिसरीन हर जगह आसानी से मिल जाती है। ग्लिसरीन बालों के लिए इतनी ज्यादा असरदार होती है कि अगर किसी के भी बाल रूखे हो, कर्ली हो या फ्रीजी हो, अगर उन्हें सिल्की बनाना है तो बस साधारण बालों पर ग्लिसरीन को कंडीशनर को तरह लगाना चाहिए।

ग्लिसरीन लगाने से बालों को टूटने से भी रोका जा सकता है। बालों को झड़ने की समस्या को खत्म करने के लिए और हाइड्रेट स्कैल्प के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

ग्लिसरीन को बालों पर लगाने के तरीके :-

वैसे तो ग्लिसरीन को लगाने के कई तरीके होते हैं, लेकिन जब बालों के रूखेपन की समस्या हो तो इसे कंडीशनर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। बालों को शैंपू करने के बाद ग्लिसरीन की कुछ बूंदों को नींबू के रस के साथ मिलाकर बालों में लगा लेना चाहिए और दस मिनट बाद बाल को सादे पानी से साफ कर लेना चाहिए। इससे बाल मुलायम और शाइनी बनते हैं।

जिन लोगों के बालों में बहुत रूसी होती है या फिर बाल दो मुंहे हो जाते हैं और इस समस्या से बेहद परेशान हैं तो एक बार ग्लिसरीन लगा कर देखें। यह जादू की तरह काम करता है और कुछ ही दिनों में अपना असर दिखा देता है।

इसके लिए ग्लिसरीन में कुछ बूंदें गुलाबजल की मिलाकर स्कैल्प पर हल्के हाथों से अच्छी तरह से लगाये। कुछ दिनों तक ऐसा करने से रूसी की समस्या से जल्दी निजात मिल जाता है और इस तरह से रूसी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *