ADVERTISEMENT
ओमेगा 3 से भरपूर खाद्य पदार्थ
ADVERTISEMENT

शरीर को फिट और स्वस्थ बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अगर अपने खाने में हम पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ को शामिल करते हैं तो इसका सकारात्मक असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है।

अक्सर लोग कहते हैं विटामिन और प्रोटीन को डाइट में आवश्यकतानुसार जरूर शामिल करना चाहिए। ओमेगा 3 फैटी एसिड की पूर्ति के बारे में लोगों को कम ही जानकारी है। बहुत सारे खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड कम मात्रा में पाया जाता है।

ADVERTISEMENT

ओमेगा 3 फैटी एसिड संपूर्ण शरीर, विशेषकर के मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होता है। कई सारे शोध से यह साबित हो गया है कि एक स्वस्थ वयस्कों को प्रतिदिन 250 से 500 मिलीग्राम ओमेगा 3 फैटी एसिड का इस्तेमाल करना चाहिए।

हालांकि ज्यादातर लोगों की डाइट ऐसी होती है जिससे उन्हें आवश्यक मात्रा की पूर्ति नहीं हो पाती है। माना जाता है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय रोग के खतरे को कम करने का काम करता है।

ADVERTISEMENT

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए सप्लीमेंट पर निर्भर रहने के बजाय खाद्य पदार्थों का सेवन करना ज्यादा बेहतर है। हमारे किचन में ऐसे कई सारी चीजें उपलब्ध रहती है जिनका सेवन करके आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति की जा सकती है।

आज हम जानेंगे आहार के बारे में जिनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है:-

अखरोट

अखरोट को सूखे मेवे के तौर पर जाना जाता है। यह कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।

28 ग्राम अखरोट का सेवन करने से 2.7 ग्राम ओमेगा 3 फैटी एसिड प्राप्त होता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है तथा हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। अखरोट का सेवन वजन घटाने के लिए अच्छा माना जाता है।

राजमा

भारत के लोग राजमा खाना पसंद करते हैं। राजमा पौधे से प्राप्त होने वाला खाद्य पदार्थ है। इसमें प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है।

रोजाना यदि राजमा का सेवन किया जाता है तो इससे omega-3 की आवश्यक मात्रा की काफी हद तक की पूर्ति हो जाती है। इसके अलावा राजमा का सेवन करने से आयरन, फोलेट और फाइबर भी प्राप्त होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए पोषक तत्व काफी आवश्यक होते हैं। ऐसे में उन्हें राजमा का सेवन जरूर करना चाहिए।

अलसी के बीज

अलसी के बीज में ओमेगा 3, वसा, फाइबर पाया जाता है। यह वजन को कम करने के साथ-साथ कई अन्य तरह से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। अन्य पदार्थों की तुलना में अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है।

तेल के रूप में यदि अलसी के तेल का सेवन किया जाता है तो यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। 1 बड़े चम्मच अलसी के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड की दैनिक आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है। अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड के अलावा मैग्नीशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में होता है।

चिया सीड

तमाम तरह के स्वास्थ्य के लिए चिया सीड बहुत फायदेमंद है। इन दिनों इसका सेवन बढ़ गया है। यह वजन को नियंत्रित करने तथा पेट को कम करने में बहुत फायदेमंद होती है।

इसके 28 ग्राम मात्रा में 5 ग्राम ओमेगा 3 फैटी एसिड की आपूर्ति होती है। इसमें फैटी एसिड के अलावा फाइबर व प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।

नोट– इस लेख में बताई गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यहां किसी बीमारी का इलाज नहीं बताया गया है। किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें :–

Similar Posts