ADVERTISEMENT

खजूर खाने के फायदे और नुकसान: जाने खजूर की असलियत

Khajoor ke fayde aur nuksan
ADVERTISEMENT

कई बार ऐसा होता है की हम खजूर के पेड़ के पास खड़े होते है और खजूर ऊपर से गिरकर आता है, खजूर को हम मेवें और फल की तरह उपयोग कर सकते है, कहा जाता है की खजूर के पेड़ की तरह नही बल्कि खजूर के फल की तरह बनो, ऐसा इसलिए कहा जाता है की खजूर का फल हमारे लिए बहुत लाभकारी और गुणकारी होता है जो की हमारे शरीर को बहुत से लाभ देता है ।

इसीलिए हमको खजूर के फल अवश्य खाना चाहिए और वैसे भी खजूर का फल बहुत स्वादिष्ट होता है जिसको खाने से हमारे मुंह का स्वाद बढ़ जाता है इतना मीठा फल खाने से बहुत अच्छा लगता है।

ADVERTISEMENT

मुस्लिम समुदाय के लोगो के लिए खजूर का फल एक बहुत उपयोगी है खजूर के फल को मुस्लिम वर्ग बहुत मान्यता देते है ऐसा इसीलिए क्योंकि मुस्लिक वर्ग अपने रमजान को खोलने के लिए खजूर का उपयोग करते है।

खजूर स्वाद की दृष्टि से तो अच्छा होता ही है और साथ में खजूर हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के और स्फूर्ति देने के लिए बहुत लाभदायक है।

ADVERTISEMENT

खजूर खाने के फायदे :-

1: खजूर का फल ह्रदय के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है, आपको बता दूं की खजूर में पोटेशियम पाया जाता है जो की हमारे दिल को स्वस्थ्य बनाने के लिए बहुत लाभकारी होता है, इसीलिए जो लोग ह्रदय रोग से पीड़ित है वह खजूर की सहायता से ह्रदय रोग में लाभ पा सकते है।

2: एनीमिया रोग हमारे शरीर से लाल सेल्स कम होने की वजह से होता है और हमारे शरीर में खून की कमी हो जाती है, खजूर में आयरन की मात्रा अधिक होती है जो की आपके शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है और आपको ऊर्जा प्रदान करता है, इसीलिए अगर आप एनीमिया रोग से पीड़ित है तो आप खजूर का उपयोग कर सकते है।

3: खजूर में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है और यह हमारे शरीर में बहुत जल्दी घुल जाता है जो की हमारे कब्ज की समस्या को ठीक करने के लिए बहुत लाभकारी है, आपको इसके लिए रात को खजूर भीगो कर रख देना है और सुबह खजूर और खजूर के पानी को पी लीजिए इससे आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

4: खजूर में कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होती है जो की आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के साथ साथ हमारे शरीर की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है इसीलिए बच्चो को खजूर का सेवन अवश्य करना चाहिए।

5: कई सारे लोगो को भूख बार बार लगती है जो की एक समस्या है इसीलिए खजूर का सेवन करने से आपकी भूख की मात्रा कम होती है क्योंकि खजूर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो की आपकी भूख को मिटाने में सहायक है।

6: लाल रंग के खजूर में विटामिन सी की मात्रा अच्छी होती है जो की हमारी त्वचा के लिए लाभकारी है इसीलिए जिनको त्वचा संबंधी समस्या है वह खजूर का सेवन कर सकते है और अपनी त्वचा संबंधी समस्या को दूर कर सकते है।

खजूर खाने के नुकसान ?

1: खजूर का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि खजूर में शुगर की मात्रा अधिक होती है जो की आपके शरीर में ब्लड प्रेशर को बढ़ता है इसीलिए आपको खजूर का सेवन एक नियमित मात्रा में करना चाहिए।

2: कई सारे लोगो को यह वहम होता है की खजूर का सेवन करने से हमारा वजन कम होता है तो आपको बता दूं की ऐसा कुछ नही होता है वजन कम करने के लिए खजूर एक अच्छा फल साबित नही होगा।

3: खजूर के अधिक सेवन से आपके पेट में गैस बन सकती है और आपके पेट में दर्द होने लग सकता है इसीलिए आपको ध्यान रखना चाहिए की आप खजूर का सेवन अधिक न करें।

निष्कर्ष:-

आज मेने आपको खजूर का सेवन करने से क्या लाभ होते है और क्या नुकसान होते है यह बताया है जिससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी की खजूर का सेवन हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी है।

लेखक : कुशाग्र मिश्रा

यह भी पढ़ें :–

2 thoughts on “खजूर खाने के फायदे और नुकसान: जाने खजूर की असलियत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *