खान पान

सर्दियों में फायदेमंद अंडे: इस समय ठंड के मौसम में खाएं 2 उबले अंडे, होंगे गजब के फायदे, दूर होंगी कई बीमारियां

सर्दियों में अंडा खाना फायदेमंद होता है। ठंड के मौसम में दिन में 2 अंडे खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है। सर्दियों में अंडे खाने से सर्दी-जुकाम होने का खतरा भी कम हो जाता है। इसकी खास बात यह है कि ठंड के मौसम में अंडे खाने से बैक्टीरिया से संबंधित कोई भी बीमारी नहीं होती है। अगर आपके घर में कोई बच्चा है तो उसे एक अंडे जरूर खिलाएं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी के मौसम में शरीर का आंतरिक तापमान गिर जाता है, जिसके परिणामस्वरूप शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है। अंडा इस कमी को जल्दी पूरा करता है।

उबले अंडे में पोषक तत्व :-


एक उबला अंडा खाने से 77 कैलोरी ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा, 0.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 5.3 ग्राम वसा, 1.6 ग्राम संतृप्त वसा, 2 ग्राम मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, 212 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल, 6.3 ग्राम प्रोटीन, 6 प्रतिशत विटामिन ए, 15 प्रतिशत विटामिन बी2, 9 प्रतिशत विटामिन बी12, 7 प्रतिशत विटामिन बी5, 86 मिलीग्राम फास्फोरस और 22 प्रतिशत सेलेनियम पाया जाता है। ये सभी तत्व स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं।

उबला अंडा खाने के फायदे :-

1. अंडा इम्यूनिटी को मजबूत करता है
रोजाना एक उबला अंडा खाने से शरीर मजबूत रहता है। अंडे में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, प्रोटीन और कई पोषक तत्व होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

2. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है, लेकिन वे हृदय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं हैं क्योंकि वे आहार कोलेस्ट्रॉल हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को नहीं बढ़ाता है। यही कारण है कि अंडे दिल की सेहत को दुरुस्त रखते हैं।

3. अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है
एक अंडे में 6 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन होता है। इसके लगातार सेवन से आपके शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होगी और आप मजबूत बने रहेंगे। प्रोटीन शरीर में कोशिकाओं की मरम्मत का काम करता है।

4. आंखों के लिए अच्छा
अंडा आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। प्रत्येक दिन अपने आहार में 2 अंडे शामिल करके कैरोटेनॉयड्स की आपूर्ति की जाती है, जो आंखों की कोशिका के क्षरण को रोकने में मदद कर सकता है। यह मोतियाबिंद के खतरे को भी कम करता है।

5. हड्डियों को बनाता है मजबूत
अंडे में विटामिन डी भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है। यह शरीर में सूरज की किरणों को सोखने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

सर्दियों में अंडे खाने का सही समय :-


पोषण विशेषज्ञ डॉ. रंजना सिंह कहती हैं कि सुबह के नाश्ते में अंडे खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। अंडे की डिश तैयार करने में 5 से 10 मिनिट का समय लगता है. मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं, प्रोटीन युक्त नाश्ता करने से आपको ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है।

यह भी पढ़ें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *