ADVERTISEMENT

थायराइड की समस्या से परेशान हैं तो यह घरेलू उपाय दिला सकते हैं जल्दी आराम

थायराइड की समस्या से परेशान हैं तो यह घरेलू उपाय दिला सकते हैं जल्दी आराम
ADVERTISEMENT

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से जूझ रहा है। थायराइड ( Thyroid ) ऐसी समस्या है जो ज्यादातर लोगों में आजकल देखने को मिल जाती है।

पहले की तुलना में यह बीमारी वर्तमान समय में ज्यादा तेजी से फैली है। इस बीमारी से पुरुष भी संक्रमित होते हैं। लेकिन पुरुषों की तुलना में थायराइड की समस्या महिलाओं को अधिक होती है।

ADVERTISEMENT

आज के समय में ज्यादातर महिलाएं थायराइड की समस्या से पीड़ित पाई जा रही हैं। थायराइड की बीमारी गले में पाई जाने वाली थायराइड ग्रंथि बढ़ने की वजह से होता है।

ऐसे में थायराइड की वजह से महिलाओं में अन्य दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। जिसकी वजह से कई लोगों को नियमित तौर से दवाओं का सेवन करना पड़ता है।

ADVERTISEMENT

साथ ही अन्य समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ता है। आज हम जानेंगे थायराइड की समस्या से घरेलू नुस्खे को अपनाकर कैसे राहत पाई जा सकती है।

क्या होता है थायराइड

घरेलू नुस्खा जाने से पहले सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर थायराइड क्या होता है? थायराइड हमारे शरीर में गले में पाई जाने वाली एक ग्रंथि है। जिसमें टी 3 और टी 4 थायरोक्सिन हार्मोन बनता है।

इसके बाद यह हार्मोन पाचन, बॉडी के तापमान तथा सांस लेने की प्रक्रिया पर असर डालता है। यह कोलेस्ट्रॉल और मांसपेशियों को भी नियंत्रित करने का काम करता है।

हमारे शरीर में जब किसी भी हार्मोन का असंतुलन उत्पन्न हो जाता है तो उसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है या फिर तेजी से घटने लगता है। इसके अलावा कई अन्य परेशानियां भी होने लगती है। यह समस्या को स्वास्थ्य विशेषज्ञ थायराइड कहते हैं।

थायराइड के लक्षण

थायराइड कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जिन्हें आसानी से पहचान कर इससे बचा जा सकता है। अगर आपके हाथ कांपते हैं, बाल पतले हो रहे हैं या फिर काफी ज्यादा झड़ रहे हैं या घबराहट महसूस होती है, चिड़चिड़ापन रहता है, नींद नहीं आती या नींद में परेशानी उत्पन्न हो रही है तो यह थायराइड का ही लक्षण हो सकता है। इन लक्षणों के आधार पर थायराइड बीमारी की पहचान की जा सकती है और समय रहते इसका इलाज करवाया जा सकता है।

थायराइड की समस्या होने पर लिए कुछ घरेलू नुस्खे काफी राहत प्रदान कर सकते हैं

अलसी का चूर्ण

थायराइड की समस्या में डॉक्टर से इलाज कराना जरूरी है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी साथ में अपनाए जा सकते हैं, जिससे इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सके। अलसी फायदेमंद खाद्य पदार्थ है। अलसी का नियमित रूप से सेवन करने से थायराइड में काफी फायदेमंद होता है। थायराइड की समस्या से पीड़ित होने पर नियमित रूप से अलसी का चूर्ण एक चम्मच जरूर खाएं। एक से दो चम्मच दे नारियल तेल दूध के साथ लेने से भी काफी आराम मिलता है।

धनिया का पानी

थायराइड की समस्या में धनिया का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए रात में धनिया पानी मे भिगो कर रख दें और सुबह उसे मसल कर उसका पानी छानकर अलग कर लें। फिर इस पानी को उबालने और उबले हुए पानी को रोजाना थोड़ा-थोड़ा पिये। इससे भी थायराइड में काफी आराम मिलता है।

दही

जो लोग थायराइड की समस्या से पीड़ित हैं वे लोग दूध और दही का सेवन करें तो यह उनके लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मिनरल, आयरन, कैल्शियम और अन्य विटामिन प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। थायराइड की समस्या में मुलेठी का सेवन करना भी फायदेमंद होता है।

अक्सर देखा जाता है कि थायराइड से पीड़ित लोगों को जल्दी थकान लगती है। वह जल्दी थक जाते हैं। ऐसे में मुलेठी का सेवन करने से उन्हें थकान कम लगेगी। मुलेठी में पाए जाने वाले तत्व थायराइड को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं।

नोट : इस लेख में बताई गई जानकारी आयुर्वेदाचार्य के सुझाव के आधार पर दी जा रही है। लेकिन यह बीमारी का इलाज नहीं है। कृपया बीमारी से ग्रसित होने पर डॉक्टर से इलाज करवाएं तथा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही घरेलू नुस्खे को अपनाएं।

यह भी पढ़ें :–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *