ADVERTISEMENT

लंच के बाद नींद का झोंका? इन 4 सुपर ट्रिक्स से चुस्त रहें पूरे दिन!

ADVERTISEMENT

दोपहर का खाना खाने के बाद नींद आना एक सामान्य बात मानी जाती है। लेकिन कई बार यह नींद लोगों के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर देती है। क्योंकि ऐसे में काम करना मुश्किल हो जाता है और जबरदस्ती जग कर काम करने से काम करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

खास करके उन लोगों के लिए जो ऑफिस में काम करते हैं या कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट है। इन लोगों को इस समस्या से अधिक जूझना पड़ता है। यह समस्या एक ऐसी समस्या है जो आगे बढ़ने और और उन्नति करने में बाधा बनती है। इसलिए आज हम जानेंगे किन तरीकों से दोपहर में खाना खाने के बाद आने वाली नींद को दूर भगाया जा सकता है और शरीर को एक्टिव बनाया जा सकता है –

ADVERTISEMENT

बार-बार पानी पीना – खाना खाने के बाद नींद आना और आलस्य आना आप की भी समस्या है तो बार-बार पानी पीते रहें। हर आधे आधे घंटे के अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा पानी पीकर नींद की समस्या को भगाया जा सकता है। पानी प्यास न लगने पर भी पीने रहना चाहिए। बार-बार पानी पीते रहने से शरीर में ऊर्जा का स्तर कम नही हो पाता है और आलस और नीद की समस्या नही हो पाती है।

धूप में बैठे – खाना खाने के बाद यदि प्रतिदिन नींद आने की समस्या हो रही है तो थोड़ी देर धूप में बैठना शुरु कर सकते हैं। यदि अंधेरे कमरे में या फिर कोई ऐसी जगह पर बैठे हैं जहां कोई दूसरा नहीं है तो नींद बार-बार आ सकती है। इसलिए ऐसी स्थिति में रहने से बचें। क्योंकि इस तरह की स्थिति शरीर में नींद आने के लिये जिम्मेदार हार्मोन की मात्रा को बढ़ जाती है। वहीं प्राकृतिक रोशनी में बैठने से ऊर्जा का संतुलन सही ढंग से बना रहता है और इससे नींद आने से रोका जा सकता है।

ADVERTISEMENT

चिंगम खाएं – चिंगम खाने से भी नींद नही आती है। इससे शरीर में एक एक्टिव लेवल बनाए रखने में मदद मिलती है। नींद भगाना इतना आसान नहीं होता है। चिंगम चबाते रहने से शरीर को ऊर्जा मिलती रहती है और मन अच्छा रहता है। इसलिए बहुत सारे लोग खाना खाने के बाद चिंगम खाते हैं। इससे नींद की समस्या से भी बचा जा सकता है।

थोड़ी देर चहलकदमी कर ले – दोपहर का खाना खाने के बाद मन में यही आता है कि थोड़ी देर के लिए कही पर बैठ जाएं। कही पर बैठने से और भी ज्यादा नींद आने लगती हैं। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट तक चहलकदमी कर लें। इससे शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ जाता है और खाना खाने के बाद काम करना आसान हो जाता है। नींद भी नही आती है।

नींद आलस्य से जुड़े एक समस्या है। बहुत सारे लोगों को खाना खाने के बाद नींद की समस्या से जूझना पड़ता है। घरेलू महिलाएं तो आसानी से दोपहर के वक्त में आराम कर लेती हैं। लेकिन काम करने वाले लोगों और पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिये खाना खाने के बाद आने वाली इस नींद को भगाना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। लेकिन ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो करने से इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *