ADVERTISEMENT

आपका शरीर आखिर एक्टिव क्यों नही रहता: जाने इसके महत्वपूर्ण कारण और उपाय

lethargy
ADVERTISEMENT

आज कल के समय में एक बात बहुत कॉमन हो गई है की ज्यादातर लोग अपना सारा काम ऑनलाइन ही करते है इसीलिए किसी के पास बाहर जाने या शारीरिक कार्य करने का कोई बहाना नहीं बचा है, इसे हम सबके शरीर बेकार होते जा रहे है और हम दिन व दिन आलसी होते जा रहे है जिससे हमारे स्वास्थ्य और दैनिक जीवन मैं बहुत फर्क पड़ा है।


ये सब हमारे लिए बहुत खतरनाक है इसीलिए मैं आज आपको ऐसी बहुत सी बाते बताता हूं जिससे आपको अपने शरीर को तंदुरुस्त रख पायेंगे और अपने शरीर के सारा दिन एक्टिव रख पाएंगे।

ADVERTISEMENT

यहां पर मैं आपको सबसे पहले कुछ कारण बताता हूं जिसकी वजह से आपका शरीर एक्टिव नही रहता है इन सभी कारणों को जानने से आपको बहुत ज्यादा मदद मिलेगी जिस आप अपने शरीर को एक्टिव बना पाएंगे।

आप अपने शरीर को ज्यादा आराम देना पसंद करते है जो की आपके लिए बहुत घातक है।
आप सारा दिन सोते हुए ही गुजार देते है, इससे आपका शरीर इनैक्टिव एनर्जी बढ़ाता है।
आप बाहर का खाना ज्यादा खाते होंगे, जिससे आपका स्वास्थ्य बहुत खराब रहता है।
आप अपने खाने में किसी पोषक तत्व वाले पदार्थ को नही मिलाते है।
आप सुबह देर से उठते होंगे जिससे आपका शरीर और भी ज्यादा आलसी हो जायेगा।
आप पानी कम पीते होंगे जोकि हमारे लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।
आप सुबह नाश्ता नही करते होंगे इसको करने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे।
आप पूरे दिन में बीच बीच में कुछ भी नही खाते होंगे इसीलिए आपको कुछ खाते रहना चाहिए।
आप अपने खाने में प्रोटीन को नही लेते होंगे ये भी आपके शरीर के लिए उपयोगी है।
आप अपने खाने में मसालेदार चीजों को अधिक लेते होंगे।

ADVERTISEMENT

मेने आपको बहुत से कारण बताए है जिससे आपका शरीर इनैक्टिव रहता है आपको इन सभी कारणों के जानने से बहुत मदद मिली होगी अब में आपको बहुत से नुस्खे बताता हूं जिससे आपका शरीर एक्टिव हो जायेगा और आप सारा दिन आलस से दूर रहेंगे।

1: पानी
आपका शरीर एक्टिव नही रहता है इसका सबसे बड़ा कारण ये भी है की आप पानी बहुत कम मात्रा में लेते होंगे जिससे आपको बहुत नुकसान होता है इसीलिए आपको पानी जरूर से लेना चाहिए ये आपकी शरीर को ताकत देता है और आपको एक्टिव बनाने में बहुत मदद मिलती है।

2: भोजन
आप जब भी भोजन करते है तो आपको इसका ध्यान रखना चाहिए की आप अपने भोजन को खूब चवा चवा कर खाना चाहिए इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और आपके शरीर को फिट रखने में मदद मिलती है।

3: तैलीय पदार्थ
आपके शरीर के लिए सबसे नुकसानदायक आपका तलीय पदाथो को खाना है आप जितना तैलीय पदार्थ खायेंगे उतना ही आपका शरीर खराब होगा इसीलिए आपको अपने खाने में तैलीय पदार्थ हटा देना चाहिए और एक अच्छा भोजन करना चाहिए।

4: वाहन
आपको कम से कम वाहन का उपयोग करना चाहिए ज्यादातर लोग थोड़ी भी दूर जाते है तो किसी वाहन की सहायता लेते है जो की उनके लिए बहुत गलत होगा इसीलिए आपको जितना हो सके पैदल चल सके आपको उतना ही पैदल चलना चाहिए इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा और आपका शरीर बहुत एक्टिव रहेगा।

5: फल और सब्जी
आपको अपने दैनिक भोजन में फल और सब्जी को ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए इससे आपको बहुत ऊर्जा मिलती है और आपका शरीर एक्टिव रहता है और सारा दिन आपका शरीर आलस से दूर रहता है।

6: कार्य
आपसे जितना हो सके आपको छोटे मोटे कार्य खुद से करना चाहिए जिससे आपको अपने शरीर को अच्छा और फिट बनाने में बहुत मदद मिलेगी और आपका शरीर सारा दिन एक्टिव रहेगा।

7: शुगर
आपको ध्यान रखना चाहिए की आप अपने पूरे दिन में जो भी खा रहे है इसमें ज्यादा सुगर न हो ये आपके लिए बहुत हानिकारक होगा इससे आपका शरीर बीमारियों से बचा रहेगा।

8: चाय
जयदातर लोगो को सुबह सुबह चाय पीने की आदत होती है जो की उनके लिए बहुत घातक है इसीलिए आपको सुबह सुबह चाय के सेवन से बचना है और गुनगुने पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपका शरीर एक्टिव रहेगा और आपका शरीर बिलकुल फिट रहेगा।

9: तनाव
आपको तनाव लेने से बचना चाहिए इससे आपका शरीर किसी भी कार्य को सही से नही कर पता और आपका शरीर आलसी हो जायेगा इसीलिए आपको ध्यान रखना चाहिए की आप ज्यादा तनाव न ले इससे आपका शरीर एक्टिव रहता है।

10: नींद
आपको अपने शरीर को एक्टिव बनाने के लिए सबसे जरूरी है की आप अपनी नींद को ठीक तरीके से ले और अपनी नींद पूरी करें जिससे आपको सारा दिन आलस न आए और आप एक्टिव महसूस कर पाए।

निष्कर्ष: आज मेने आपको अपने शरीर को एक्टिव कैसे बनाए और आपका शरीर एक्टिव क्यों नही बनता इस पर बहुत से बाते बताई है जो की आपको बहुत लाभ देगी। मैं आशा करता हूं की आप जिस जानकारी के लिए आए थे आपको उस जानकारी के बारे में अच्छे से सब कुछ पता चल गया होगा।

लेखक : कुशाग्र मिश्रा

यह भी पढ़ें :–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *