ADVERTISEMENT

कब्ज दूर करने के साथ खाली पेट अमरूद खाने से गजब के होते हैं फायदे

Benefits of eating guava in Hindi
ADVERTISEMENT

सुबह उठने के बाद खाली पेट को हेल्दी खाने की सलाह दी जाती है। जिससे शरीर स्वस्थ रहें। बहुत सारे लोग इसके लिए जूस और हेल्दी फूड का सेवन करते हैं। आज हम जाने के खाली पेट अमरूद खाने के क्या फायदे होते हैं?

जैसा कि हम जानते हैं अमरूद खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। यह हमारे पाचन तंत्र को बेहतर करता है। अमरूद खाने से कब्ज से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। साथ ही यह वजन को नियंत्रित करने में भी मददगार होता है। आज हम जानेंगे खाली पेट अमरूद खाने के फायदे के बारे में –

ADVERTISEMENT

पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद

अमरुद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस ऐसे तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा अमरूद में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, भरपूर मात्रा में होता है। इन तत्वों के अलावा अमरूद में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी6 की भी कुछ मात्रा पाई जाती है।

खाली पेट अमरूद खाने से होने वाले फायदे निम्नलिखित है

ADVERTISEMENT

वजन कम करने में मददगार

आज के समय में मोटापा एक समस्या बन गई है। बहुत सारे लोग अपना वजन कम करने के उपाय ढूंढते रहते हैं। अमरूद का सेवन वजन को नियंत्रित करने में फायदेमंद है। क्योंकि अमरुद में भरपूर मात्रा में फाइबर होता

है अगर सुबह के समय खाली पेट अमरूद का सेवन किया जाता है तब इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख नहीं लगती है। ऐसे में ओवरड्राइट से लोग बच जाते हैं। इससे वजन नियंत्रित रहता है और वजन को कम करने में भी काफी मदद मिलती है।

कब्ज में मिलती है राहत

आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफ स्टाइल की वजह से कई बीमारियां घर कर लेती हैं। कब्ज भी इसमें से एक गंभीर समस्या है। कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए खाली पेट अमरूद खाना फायदेमंद होता है। अमरुद में पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद करता है।

पाचन क्रिया को करता है बेहतर

अनहेल्दी खानपान की वजह से इसका सबसे बुरा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। अनहेल्थी खाना खाने से पाचन तंत्र धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। जब पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है तो खाने को पचाने में परेशानी होने लगती है। ऐसे में अमरूद खाना फायदेमंद होता है। खाली पेट अमरूद खाने से अमरुद में पाया जाने वाला तत्व पाचन क्रिया को बेहतर करता है। साथ ही यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

बवासीर में फायदेमंद

बवासीर एक दर्दनाक बीमारी समझी जाती है। जीवन में इसका कभी न कभी सामना लोग करते हैं। बवासीर के दौरान सबसे ज्यादा समस्या मल त्याग के समय होती है। ऐसे में मल त्याग को ठीक करने में अमरूद का सेवन फायदेमंद है। जो लोग बवासीर की समस्या से परेशान हैं उन्हें खाली पेट अमरूद का सेवन करना चाहिए। यह एक घरेलू नुस्खे के तौर पर अपनाया जा सकता है। बवासीर की समस्या में अमरुद एक बेहतरीन इलाज है।

पेट की जलन को शांत करता है

खाली पेट अमरूद खाने से पेट की जलन से राहत मिलती है। क्योंकि अमरूद ठंडी तासीर का माना जाता है। यह पाचन को आसान बनाने में मददगार होता है।

खाली पेट अमरूद खाने के नुकसान

खाली पेट अमरूद खाना जहां स्वास्थ्य के लिए अच्छा है वहीं इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जैसे –

  • खाली पेट अमरूद खाना हो तो पूरी तरह से पका हुआ ही खाये। अधपका अमरुद पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न कर सकता है।
  • अमरूद ठंडी तासीर का होता है। ऐसे में खाली पेट अमरूद खाने से सर्दी जुखाम की समस्या हो सकती है।
  • डायबिटीज के रोगियों को खाली पेट अमरूद का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लेना चाहिए।
  • खाली पेट खाने से पेट फूलने की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।

यह भी पढ़ें :–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *