ADVERTISEMENT

अखरोट के तेल का इस्तेमाल करने से रुकेगा बालों का झड़ना और चेहरे पर आएगा ग्लो

अखरोट के तेल का इस्तेमाल करने से रुकेगा बालों का झड़ना और चेहरे पर आएगा ग्लो
ADVERTISEMENT

Benefits of Walnut oil for body, skin and Hair :

हम सभी यह जानते हैं कि अखरोट का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अखरोट का सेवन करने से हमारी बॉडी की इम्युनिटी पोस्ट होती है और याददाश्त को बेहतर करने में मदद मिलते हैं।

साथ ही यह हड्डियों को मजबूत करता है और हार्ट को भी हेल्थी रखता है। लेकिन अखरोट शरीर के लिए सिर्फ इतना ही फायदेमंद नहीं है बल्कि इसके आने फायदे भी होते हैं। इसका तेल शरीर, त्वचा और बालों को कई तरह से बहुत फायदा पहुंचाता है। आज हम जानेंगे अखरोट के तेल का इस्तेमाल करने से होने वाले फायदे के बारे में।

ADVERTISEMENT

डार्क सर्कल्स दूर करने में मददगार –

अखरोट के तेल का इस्तेमाल करके आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स को दूर किया जा सकता है। डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले अखरोट की के तेल की कुछ बूंदे हाथ पर लेकर उसे आंख के नीचे लगाना चाहिए। इसके लिए अंगलियों से हल्के हाथों से कुछ देर तक आंख के नीचे मसाज की जा सकती है।

ADVERTISEMENT

झुर्रियों को करता है दूर –

कई बार उम्र से पहले ही लोगों के चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लग जाती हैं। ऐसे में झुर्रियों को दूर करने के लिए रोजाना सोने से पहले अखरोट का तेल हाथों में लेकर उसे अपने चेहरे पर हल्के हल्के मसाज करना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में चेहरे से झुर्रियां दूर हो जाएंगी और स्किन कसाव आ जाएगा। साथ ही इससे फेस पर ग्लो भी आता है।

बालों को झड़ने से रोकता है –

अक्सर देखा जाता है कि लोगों के बालों को टूटने और झड़ने की समस्याएं रहती है। जिन लोगों को बाल टूटने की समस्या रहती है उन लोगों को अखरोट के तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके लिए अखरोट के तेल को गुनगुना करके रोजाना अपने स्कैल्प पर और बालों पर हल्के हाथों से मसाज करनी चाहिए। इससे बालों को मजबूती मिलती है। जिन लोगों को बालों में डैंड्रफ होता है उन लोगों के लिए भी अखरोट का तेल फायदेमंद होता है। यह बालों से डैंड्रफ को दूर करता है।

बालों की चमक और ग्रोथ बढ़ाता है –

अक्सर देखा जाता है कि बहुत सारे लोगों के बाल रूखे और बेजान से नजर आते हैं। ऐसे में बालों का रूखापन दूर करने के लिए अखरोट का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे रूखापन भी दूर हो जाता है और बालों में धीरे-धीरे चमक आ जाती है। इसके लिए रोजाना सोने से पहले या शैंपू करने से 2 घंटे पहले अखरोट के तेल को सिर में अच्छी तरीके से मालिश करना चाहिए। साथ ही बालों की जड़ों में भी अखरोट के तेल को अच्छी तरह से लगाना चाहिए। जिससे बाल लंबे और घने बनते हैं।

फंगल इंफेक्शन से राहत –

कई बार शरीर, चेहरे और बालों में फंगल इन्फेक्शन देखने को मिलते हैं। इनसे निजात पाने के लिए अखरोट के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट के तेल में एंटीमाइक्रोबियल के गुण होते हैं जो कि संक्रमण को फैलने से रोकता है और बैक्टीरिया को खत्म करके इंफेक्शन की समस्या को दूर कर देता है।

तनाव को दूर करता है –

रोजाना अखरोट के तेल से सिर की मालिश करने से याददाश्त बेहतर होती है और तनाव को दूर करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को थकान और अनिद्रा की समस्या रहती हैं उनके लिए भी अखरोट का तेल फायदेमंद होता है। अखरोट के तेल की मालिश करने से अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें :–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *