ADVERTISEMENT

आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट चाय पीना सेहत को पहुंचाता है नुकसान

khali pet chai pine ke nuksan
ADVERTISEMENT

हमारे देश के लगभग सभी वर्गों में सुबह चाय पीने की आदत है। वैसे तो भारत में दिन की सुरुआत ही चाय के साथ की जाती है। बहुत सारे लोग दिन में कई बार चाय पीते हैं। सुबह-सुबह चाय पीने की आदत हमारे देश के लाखों करोड़ों परिवारों में है।

आंखें खुलते हैं हम लोग बिस्तर पर चाय पीना पसंद करते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि चाय के बिना मैं फ्रेश नहीं हो पाते हैं। लेकिन सुबह-सुबह चाय पीने की आदत आपके लिए नुकसानदायक होती है, क्योंकि अक्सर देखा जाता है ज्यादातर लोग सुबह सुबह बिना नाश्ता किए बिना ही खाली पेट चाय पीते हैं जो कि उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है।

ADVERTISEMENT

सुबह चाय पीने से कैसे बचें?

सुबह-सुबह चाय से दिन की शुरुआत करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि सुबह के समय पेट खाली रहता है और अगर हम कुछ हल्का खाने के बाद चाय पीने तो चाय से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।

इसके लिए चाय पीने से पहले बिस्किट खाई जा सकती है। इसके अलावा चाय पीने से पहले एक गिलास पानी जरूर पी ले और चाय पीने के बाद नाश्ता जरूर करें।

ADVERTISEMENT

इन सारी चीजों को अपनाने से सुबह की चाय आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। अगर संभव हो तो कोशिश करें नाश्ता करने के 1 घंटे बाद चाय का सेवन करें। इसके अलावा रात को खाना खाने के बाद और सोने से पहले कभी भी चाय का सेवन न करें। इससे आपकी नींद पर असर पड़ सकता है।

सुबह सुबह क्यो नही पीनी चाहिए चाय?

एक्सपर्ट का मानना है कि सुबह उठने के बाद यदि आप चाय पी रहे हैं, तो इससे आपकी मुंह में बैक्टीरिया पनप सकता है, जो चाय पीने के साथ ही आपके पेट के अंदर जाएगा और शरीर को नुकसान पहुंचाने लग सकता है।

कड़क चाय की पत्ती में कई तरह की केमिकल्स पाए जाते हैं, जिसमें निकोटीन और कैफीन एक प्रमुख केमिकल है। इसे पीने की वजह से आप धीरे-धीरे इसके आदि होते जाते हैं। इसके अलावा यदि आप ज्यादा चाय पीने लगेंगे तो यहां कई सारी बीमारियां उत्पन्न कर सकता है।

सुबह की चाय पीने की आदत कैसे छुड़ाएं?

सुबह चाय पीने की आदत को छुड़ाना आसान नहीं है। लेकिन कोशिश की जा सकती है। कोशिश करें कि सुबह चाय पीने के बजाय उसकी जगह दूसरा कोई सेहतमंद पेय पदार्थ लें। इससे खुद को फ्रेश रखने में मदद मिलेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आप चाय की जगह नींबू, जीरे, सौंफ, की चाय या आंवले का जूस को ले सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो अपने दिन की शुरुआत सब्जियों या फलों के जूस से कर सकते हैं। जिसमें गाजर, संतरे आदि का जूस लिया जा सकता है।

सुबह-सुबह चाय पीने के यह होते हैं नुकसान :-

पेट फूलना – सुबह सुबह खाली पेट चाय पीने से गैस बनने की समस्या महसूस होती है। इससे थकान भी महसूस हो सकती है और वजन भी पड़ता है। वजन बढ़ने के पीछे कारण यह है कि दूध, चीनी और चाय पत्ती एंटी ऑक्सीडेंट के प्रभाव को कम कर देते हैं। इसलिए सुबह की चाय के बजाय किसी सेहतमंद पर पदार्थ का सेवन करें।

पित्त रस बनाने की प्रक्रिया पर असर एक्सपोर्ट के अनुसार सुबह चाय पीने से पित्त रस बनाने और इसकी प्रक्रिया पर असर पड़ता है। इसमें घबराहट होना, जी मिचलाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए चाय का सेवन कम करें और धीरे-धीरे करके इसे छोड़ दो।

हड्डियां हो जाती है कमजोर – आयुर्वेद के अनुसार सुबह चाय पीने से हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं। सुबह चाय पीने से हड्डियों में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही रात की नींद भी इससे प्रभावित हो सकती है। चाय में कैफीन काफी ज्यादा होता है। इसलिए अपने दिन की शुरुआत कैफीन से न करे।

अल्सरसुबह सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट की अंदरूनी सत्ता को नुकसान पहुंचता है। स्ट्रांग चाय पीने से पेट को अंदरूनी नाजुक त्वचा को ज्यादा नुकसान होता है। इससे अल्सर हो जाता है। अल्सर की वजह से हाइपर एसिडिटी की समस्या देखने को मिलती है।

पाचन शक्ति होती है कमजोर – सुबह खाली पेट चाय पीने से पाचन शक्ति धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में गट बैक्टीरिया महत्वपूर्ण होते हैं। खाली पेट चाय पीने से गट बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचता है और पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है।

यह भी पढ़ें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *