ADVERTISEMENT

बढ़ती उम्र को थामने के लिए दही चीनी खाएं और लगाएं

बढ़ती उम्र को थामने के लिए दही चीनी खाएं और लगाएं
ADVERTISEMENT

आप सभी ने कभी न कभी दही चीनी जरूर खाया ही होगा। दही चीनी खाने के फायदे से सभी परिचित भी होंगे। सेहत के लिए दही चीनी का खाना अच्छा माना जाता है। हिंदू धर्म की धार्मिक मान्यताओं के लिहाज से भी दही चीनी खाने को बहुत ही शुभ माना जाता है।

लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि चेहरे पर दही चीनी लगाना फायदेमंद होता है? अगर नहीं तो जान लीजिये चेहरे पर दही चीनी लगाने से बढ़ती उम्र को रोका जा सकता है और चेहरे को हमेशा जवान बनाए रखा जा सकता है।

ADVERTISEMENT

अक्सर हम कई तरह की चीजों के साथ चीनी को अपने चेहरे पर लगाते हैं जिससे त्वचा पार्लर जैसा निखार दे सके और चेहरा सालों साल जवान नजर आए। आज हम जानेंगे चीनी को चेहरे पर लगाने के फायदे के बारे में

बढ़ती उम्र को रोक लेती है दही चीनी :-

दही चीनी को चेहरे पर लगाने के लिए सबसे पहले दही और चीनी को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस पास्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से 10 मिनट तक मालिश करें। इसके बाद चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। आप देखेगे कि मात्र 10 मिनट के अंदर ही आपके चेहरा ग्लो करने लगेगा।

ADVERTISEMENT

ऐसा दही और चीनी के गुण के कारण होता है। दही चेहरे को मॉइश्चराइज करने का काम करती है और चीनी त्वचा को एक्सफोलिएट करके उसे जवां बना कर निखार लाती है।

चीनी और कॉफी का मिक्स :-

चेहरे से बढ़ती उम्र के असर को रोकने के लिए चीनी और कॉफी को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसके लिए कॉफी पाउडर में चीनी और नारियल तेल मिलाकर एक स्क्रब तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा इसे अपनी पूरी बॉडी पर भी लगाया जा सकता है। इससे स्किन पर निखार आता है।

बता दें कि अभिनेत्री मल्लिका अरोरा कॉफी पाउडर और चीनी तथा नारियल तेल को मिलाकर बना स्क्रब इस्तेमाल करती है। यही वजह है कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के बाद भी मल्लिका अरोरा आज भी जवां नजर आती है।

अक्सर देखा जाता है कि त्वचा पर उम्र का असर दिखने लगता है लेकिन अगर आप अपनी त्वचा पर उम्र का असर थामना चाहती हैं तो काफी कॉफी पाउडर में चीनी और नारियल तेल को एक साथ मिक्स कर ले और इसका स्क्रब बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा इससे बॉडी स्क्रबिंग भी की जा सकती है।

चेहरे से दाग धब्बे को कैसे हटाए?

स्किन पर पिंपल एक्ने आदि के दाग चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ने का काम करते हैं। लेकिन चीनी का उपयोग करके इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। दरअसल चीनी में एक नेचुरल ह्यूमेकटेंट पाया जाता है। यह त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। इससे स्किन सेल्स जवां बनी रहती है और चेहरा ग्लो करता है।

चीनी बनाती है स्किन को सॉफ्ट :-

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राइ होती है तब भी आप अपनी त्वचा पर चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि चीनी वातावरण से नमी को सोख कर त्वचा को सॉफ्ट बनाने में मदद करती है। वहीं जिन लोगों की स्किन हाइड्रेटेड रहती हैं उनकी त्वचा पर उम्र का असर जल्दी नजर नहीं आता है और उनकी स्किन ग्लो करती रहती है।

नोट : इस लेख में बताए गए नुस्खे केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी नुस्खे का इस्तेमाल आप अपने रिस्क पर करें। इसके लिए किसी भी प्रकार से हमारी वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

यह भी पढ़ें :–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *