ADVERTISEMENT

क्या है खीरे के साइड इफेक्ट? पोषण से भरपूर खीरा सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है

क्या है खीरे के साइड इफेक्ट? पोषण से भरपूर खीरा सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है
ADVERTISEMENT

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। मौसम बदलने के साथ-साथ हमारे खान-पान की आदतें भी बदल जाती हैं। बॉडी को हेल्दी और हाइड्रेट रखने के लिए हम तरह तरह के फल और सब्जियों का सेवन करते हैं।

जिससे गर्मी के मौसम में हमारी बॉडी हाइड्रेट रहे। गर्मियों के मौसम सुरु होते ही खीरे की मांग बढ़ जाती है। खीरे को लोग कई तरह से खाना है। जैसे लोग सलाद के रूप में इसे खाना अधिक पसंद करते हैं।

ADVERTISEMENT

खीरा कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए यह हमारी डाइट का एक जरूरी हिस्सा बन जाता है। खीरे में मिनरल, विटामिन, इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह सैंडविच, सलाद, रायता में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

गर्मी के मौसम में खीरे का इस्तेमाल लोग ज्यादा करते हैं। लेकिन खीरे से होने वाले साइड इफेक्ट के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं! आइए जानते हैं क्या है खीरे के साइड इफेक्ट?

ADVERTISEMENT

क्या है खीरी का साइड इफेक्ट ? ( What are the side effects of cucumber in Hindi ) :-

यदि रात में सोने से पहले खीरे का सेवन करते हैं तो यह अच्छी आदत नहीं है। क्योंकि सोने से ठीक पहले खीरे का सेवन करने से इससे नींद का चक्र बिगड़ जाता है।

यदि खीरे के साथ भारी भोजन किया जाता है तो यह खाने को पचाने में मुश्किल पैदा करता है। ऐसे में खाना पचने में ज्यादा समय लगता है और रात की नींद खराब होती है।

कई लोग खाने के मामले में काफी सेंसिटिव होते हैं। थोड़ा सा कुछ खाते हैं तो उनसे पचता नहीं है। खीरा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन यह नुकसानदेय भी हो सकता है।

बहुत ज्यादा खीरा खाने से उल्टी और पेट फूलने की समस्या देखने को मिलती है। कई सारे लोगों को खीरा पचता नहीं है और उन्हें पेट दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे लोगों को खीरा खाने से बचना चाहिए।

बढ़ा देता है साइनस की समस्या :-

साइनसाइटिस आमतौर पर साइनस का एक संक्रमण समझा जाता है। यह एक ऐसी मेडिकल स्थिति है जिसमें नाक के रास्ते में सूजन आ जाती है।

जो लोग ताजे या फिर किसी पुराने साइनस संक्रमण से पीड़ित हैं उनके लिए खीरा बहुत नुकसान भी होता है। सांस से जुड़ी समस्या से पीड़ित लोगों को भी खीरी को अपने डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए।

क्योंकि इससे फायदे से ज्यादा उन्हें नुकसान हो सकता है। यह ठंडी तासीर की होती है इसलिए सेहत पर ठंडा प्रभाव डालती है।

खीरा खाकर पानी कभी न पिए :-

खीरे में 95 फीसदी पानी पाया जाता है। इसे खाने के बाद कभी भी पानी नही पीना चाहिए। क्योंकि खीरा खाने के बाद यदि पानी पिया जाता है तो पोषक तत्व नही मिलते हैं।

यह भी पढ़ें :- Asa diet क्या है? केला और गर्म पानी से कैसे तेजी से वजन कम करने में मिलती है मदद

खीरे में विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, मैग्नीज, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे तत्व भरपूर पाए जाते हैं। इसमें सिलिका जैसे तत्व भी होते हैं जो कि हमारी त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।

पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए कच्ची सब्जियां और फल खाने की सलाह दी जाती है। और उनके खाने के बाद पानी पीने से बचने की सलाह देते हैं। जिससे उनके पोषक तत्वों को सही ढंग से अवशोषित किया जा सके। तो आप भी आगे से ऐसी चीज खाये तो पानी पीने से बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *