ADVERTISEMENT

आइए जानते हैं घुटने के दर्द से बचने के उपाय

आइए जानते हैं घुटने के दर्द से बचने के उपाय
ADVERTISEMENT

घुटने में होने वाला दर्द आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है। अक्सर हर किसी को घुटने में दर्द की समस्या देखने को मिलती है। घुटने में दर्द होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं।

कई बार छोड़ने में होने वाला दर्द कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी होता है। ऐसे मेंसमय रहते अगर इसका इलाज कर दिया जाए तो बेहतर रहता है। समय पर इलाज करवा लेने से गंभीर जोखिम से बचा जा सकता है।

ADVERTISEMENT


आज हम जानेंगे घुटने घुटने के दर्द से कैसे बचा जा सकता है घुटने में होने वाला दर्द कई बार हमारे खान-पान से भी जुड़ा होता है। अगर खानपान में पोषक तत्वों की या किसी विटामिन की कमी होती है तो शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं। इनमें से एक बीमारी घुटने का दर्द भी है। घुटने के दर्द से बचने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देकर इससे बचा जा सकता है।


● घुटने में होने वाले दर्द से बचने के लिए अपने डाइट में विटामिन डी युक्त चीजों का सेवन बढ़ाएं। इसके लिए आप डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि डेयरी प्रोडक्ट में भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाई जाती है। अगर नियमित तौर से डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है तो इससे घुटने की बीमारी से बचा जा सकता है।

ADVERTISEMENT


● दूध पीने से हड्डियां तो मजबूत होती है स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। रोजाना एक गिलास दूध का सेवन करने से काफी फायदा मिलता है। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी मिल जाता है। घुटने के दर्द की समस्या में आप दूध में एक चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाकर पिए तो यह और अधिक फायदेमंद रहता है।


● घुटने के दर्द के पीछे कई बार अधिक वजन जिम्मेदार होता है। इसलिए घुटने के दर्द से बचने के लिए अपने वजन को कम करके नियंत्रित करने की कोशिश करें। वजन कम करने के लिए उन उपायों पर विशेष ध्यान दें जो आप के वजन को कंट्रोल करें, साथ ही इससे हड्डियों पर किसी भी प्रकार का दबाव न पड़े। इसके लिए अपने पोषण से समझौता न करें। क्योंकि पोषण में किसी भी प्रकार की कमी वजन तो कम कर देगा, लेकिन इसका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव देखने को मिलता है।


● अगर आप तनाव लेते हैं और धूम्रपान का सेवन करते हैं तभी इसका बुरा असर घुटने पर देखा जाता है। घुटने के दर्द से बचने के लिए तनाव से बचने की कोशिश करें और अल्कोहल तथा सिगरेट के सेवन से दूर रहें।


● बहुत अधिक समय तक कंप्यूटर पर बैठकर लगातार काम करने से घुटने की दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए लंबे समय तक घुटने मोड़कर बैठने से बचें और लंबे समय तक यदि आपको बैठना हो तो बीच-बीच में अपनी पोजीशन बदलते रहे।

● घुटने की दर्द की समस्या से बचने के लिए नियमित तौर से कसरत और योगासन जरूर करें। इसे अपनी दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना ले। बता दें कि योगा और कसरत करने से मसल सुडौल रहती हैं। साथ ही अंदरूनी दर्द से भी छुटकारा मिलता है।


● बढ़ती उम्र के साथ घुटने का दर्द यदि बढ़ने लगे तो इस समस्या को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि इस समस्या को नजरअंदाज करना बड़ी समस्याओं को बुलावा दे सकता है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके अपने डॉक्टर को दिखा कर इलाज कराएं और किसी गंभीर समस्या से बचें।


Note : -ध्यान रहे इस लेख में बताई गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के मकसद से लिखी गई है। किसी किसी भी बीमारी का इलाज न समझे, अगर आपको किसी भी बीमारी का लक्षण नजर आता है तो कोई भी उपाय अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *