ADVERTISEMENT

30 Minutes Walk सेहत की तंदुरुस्ती के लिए रोजाना करें

30 Minutes Walk सेहत की तंदुरुस्ती के लिए रोजाना करें
ADVERTISEMENT

व्यस्तता और बदलती लाइफस्टाइल के चलते लोगों की वॉक करने की आदत लगभग खत्म सी हो गई है। लोग। पहले की तुलना में अब ज्यादा आराम की जिंदगी जीने लगे है और शारीरिक रूप से कम मेहनत करते है।

लोग घर से ऑफिस गाड़ी के से जाते हैं और ऑफिस से घर भी गाड़ी से आते हैं। घर और ऑफिस में भी ज्यादातर समय डेस्क पर वर्क करने में ही बीत जाता है। ऐसे में वक्त ही नही मिलता है टहलने के लिये।

ADVERTISEMENT

नतीजा समय से पहले शरीर में कई सारी बीमारियां अपना घर बना लेती हैं, खास करके मोटापा, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, डिप्रेशन जैसी बीमारियां कही न कही हमारी न टहलने की आदत की वजह से ही होती हैं।

सेहत की तंदुरुस्ती के लिए रोजाना 30 मिनट की वॉक करना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से कई सारी बीमारियों से हम सुरक्षित रह सकते हैं। शायद इसीलिए कहा जाता है कि टहलना यानी कि वॉक करना सेहत की कुंजी है। आइए जानते हैं वॉक से क्या-क्या फायदे मिलते हैं –

ADVERTISEMENT

याददाश्त अच्छी रहती है :-

अगर 30 मिनट तक रोजाना वॉक की जाए तो इससे इससे याददाश्त अच्छी रहती है। एक शोध में पाया गया कि रोजाना 6 से 9 मील टहलने से बढ़ती उम्र के साथ लोगों में होने वाली डिमेंशिया की बीमारी होने की संभावना बेहद कम हो जाती है।

मांसपेशियां होती हैं मजबूत :-

रोजाना टहलने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसलिए रोजाना पैदल चलने यानी वॉक के लिए अपनी व्यस्त दिनचर्या में एक समय निर्धारित करें और उसका पालन करें। रोजाना पैदल चलने से बॉडी का सिस्टम अपने आप दुरुस्त हो जाता है। इससे शरीर की मांशपेशियां मजबूत होती है।

डिप्रेशन से बचाओ –

जो लोग सुबह शाम वॉक करते हैं तो वॉक करने के दौरान एंडोर्फिंस नामक न्यूरोपेप्टाइड्स सक्रिय हो जाता है जिसकी वजह से शरीर को आराम मिलता है और मूड भी अच्छा रहता है।

इससे चिड़चिड़ापन की समस्या भी नही होती है, जिन लोगों को चिड़चिड़ापन या फिर उदासी की समस्याओं उन्हें नियमित तौर से आधे घंटे की वॉक जरूर करनी चाहिए। इससे मूड बेहतर करने में मदद मिलती है।

वेट नियंत्रित रहता है –

जो लोग नियमित रूप से वॉक करते हैं उनका वेट भी कंट्रोल में रहता है। इसलिए प्रतिदिन 30 मिनट की वॉक करना जरूरी है। इससे मेटाबॉलिज्म को मजबूती मिलती है और साथ ही दिल की भी एक्सरसाइ हो जाती है।

इसलिए कहा जाता है कि सुबह शाम अपनी व्यस्त दिनचर्या से वक्त निकालकर आधे घंटे ही सही पर वॉक जरूर करें इससे कई सारी बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है।

जिंदगी में सक्सेस पाने के लिये शरीर के साथ ही मानसिक रूप से स्वास्थ्य होना भी बहुत जरूरी होता है क्योंकि वॉक करने से शरीर तो स्वस्थ रहता है साथ ही इससे मानसिक तनाव भी दूर रहता है और मानसिक रूप से भी इंसान स्वस्थ रहता है। इसलिए रोजाना वॉक करें और स्वस्थ और सेहतमंद रहे तथा सफलता की बुलंदियों को छुएं।

यह भी पढ़ें :- Immune System को मजबूत बनाने के लिए इन चीजों के सेवन से करें परहेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *