क्या सच में रोजाना एक सेब ( apple) खा कर बीमारियों से बचा जा सकता है

फलों से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में हर कोई जानता है। लेकिन सबके मन में हमेशा से एक सवाल रहा है कि क्या वाकई में रोजाना एक एप्पल (सेब) खाने से बीमारियों से बचा जा सकता है?

या यह सिर्फ कहावत है जो सालों से प्रचलित है कि एक सेव रोज डॉक्टर को दूर रखता है? क्या सच में एक सेब में ऐसे गुण पाए जाते हैं कि जो डॉक्टर के पास जाने से हमें बचा सकता है।

या फिर यह मात्र एक कहावत है। क्या सेब में वाकई में बेहद लाभदायक होते हैं या कुछ नुकसान भी उठाना पड़ता है? आज हम जानेंगे सेब कितना गुणकारी होता है। यह स्वास्थ्य को किस तरह से लाभ पहुंचाता है। साथ ही इस बात के बारे में भी पता लगाएंगे कि इस कहावत में कितनी सच्चाई है।

पोषण से है भरपूर –

एक सामान्य साइज के सेब में लगभग 90 कैलोरी, 20 से 25 ग्राम कर्व, 5 ग्राम फाइबर, दैनिक जरूरत के 8 से 9 प्रतिशत विटामिन सी, दैनिक जरूरत के लिए कम से कम 5% कॉपर, 3.5 प्रतिशत पोटेशियम, 2.9% विटामिन के, विटामिन सी और एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह हमें फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाने का काम करता है।

सेहत के लिए फायदेमंद –

शोध में बताया गया है कि जो लोग सेब का अधिक सेवन करते हैं उनमें हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा बेहद कम हो जाता है। सेब खाने से स्ट्रोक का रिस्क कम रहता है।

यह शरीर में इन्फ्लेमेशन को कम करता है और हार्ट को सुरक्षित रहता है। सेब में घुलनशील फाइबर पाया जाता है जो बीपी को कम करने में मददगार होता है।

कैंसर से लड़ने वाले कंपाउंड –

सेब में एक ऐसा कंपाउंड और ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर में कैंसर की सेल्स को बनने नहीं देता है। सेब के अधिक सेवन से फेफड़े में कैंसर का रिस्क बेहद हो जाता है। कई शोधों से यह साबित हो चुका है कि एक सेब खाने से कोलेस्ट्रॉल कैंसर का रिस्क कम रहता है।

वजन कम करने में मददगार

सेब में फाइबर पाया जाता है जो लंबे समय तक भूख को लगने से रोकता है। ऐसे में आप जब कम कैलोरी का सेवन करते हैं तो धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है।

हड्डियों के लिए है फायदेमंद –

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सेब का सेवन अधिक करने से बोन डेंसिटी अधिक बनी रहती है और हड्डियों में इन्फेक्शन फ्रैक्चर होने का खतरा कम रहता है।

डायबिटीज के खतरे को कम करता है –

शोध में पाया गया है कि रोजाना एक सेब का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा लगभग 28% तक कम हो जाता है।

इसलिए सेब के बारे में सही कहा जाता है कि रोजाना एक सेब का सेवन आपको डॉक्टर से दूर रखता है। सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं।

अगर आप अधिक से खाते हैं तो इससे शरीर में अधिक मात्रा में फाइबर पहुंच जाता है जिसकी वजह से गैस बनना, पेट फूलना, पेट दर्द समझ जैसी समस्या देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें :–गुड़हल का फूल इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही अन्य बीमारियों में भी है फायदेमंद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *