ADVERTISEMENT

खाली पेट तुलसी की पत्तियां खाने के फायदे

खाली पेट तुलसी की पत्तियां खाने के फायदे
ADVERTISEMENT

आयुर्वेद में ऐसी कई सारी जड़ी बूटियां बताई गई हैं जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, साथ ही कई समस्याओं से दूर भी रखते हैं। इनमें सबसे प्रसिद्ध और सबसे महत्वपूर्ण जड़ी बूटी है तुलसी। तुलसी बुखार को दूर करने में उपयोगी मानी जाती है।

वहीं यदि तुलसी का सेवन शहद के साथ किया जाए तो यह शरीर से खराब बैक्टीरिया को दूर करता है साथ ही कई समस्याओं से लड़ने में भी बहुत फायदेमंद होता है।

ADVERTISEMENT

बता दें कि तुलसी में भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन डी पाया जाता है। साथ ही तुलसी एक एंटीबैक्टीरियल गुण वाला और पोषक तत्वों से भरपूर पौधा है।

खाली पेट तुलसी का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज हम जानेंगे खाली पेट तुलसी का सेवन करने से क्या-क्या फायदा होता है।

ADVERTISEMENT

ब्लड शुगर रहता है नियंत्रित

सुबह सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते का सेवन किया जाता है तो इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह बढे हुए ब्लड शुगर को भी कम करने में फायदेमंद है।

सुबह खाली पेट तुलसी का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और हमारा मेटाबॉलिज में बेहतर ढंग से काम करता है। जिन लोगों को डायबिटीज है और बढ़े हुए ब्लड शुगर की समस्या है उन लोगों को खाली पेट तुलसी का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।

इम्यूनिटी करता है बूस्ट

तुलसी के अंदर एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं। इस वजह से तुलसी का सेवन करने से शरीर संक्रमण से बचा रहता है और यह इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को बूस्ट करता है। नियमित रूप से खाली पेट तुलसी के कुछ पत्ते चबाना हमारे इम्यून सिस्टम को बेहतर करता है।

बढ़े हुए वजन को कम करना

आज के समय में बहुत सारे लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं। वजन को कम करने के लिए लोग अपने डाइट में तरह तरह के बदलाव करते हैं। लेकिन इससे कोई फर्क नजर नही आने पर वह निराश हो जाते हैं।

अगर आप भी अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो इसका एक सबसे आसान सलूशन है तुलसी का सेवन। खाली पेट तुलसी का सेवन करने से अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है साथ ही यह पाचन क्रिया को बेहतर करके वजन को कम करने में मदद करता है।

सांसों की बदबू को करता है दूर

तुलसी के अंदर एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं। तुलसी का सेवन करने से सांसों में ताजगी आती है। इसलिए जो लोग सांसो की बदबू की समस्या से परेशान है।

अगर वह तुलसी का सेवन करते हैं तो इस समस्या से बच सकते हैं। ऐसे लोगों को सुबह खाली पेट तुलसी के कुछ पत्तों का सेवन करना चाहिए। इससे सांसों की बदबू से छुटकारा मिल जाता है।

वायरल से बचाव

हल्के फुल्के वायरल समस्याओं से बचने के लिए और उन्हें दूर करने के लिए दवाइयां खाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए सुबह खाली पेट तुलसी का सेवन करना वायरल समस्याओं में जल्दी राहत प्रदान करता है। जिन लोगों को सर्दी जुखाम की समस्या है वह लोग भी खाली पेट तुलसी का सेवन कर सकते हैं। यह उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

नोट: बता दे कि ऊपर बताई गई बातें शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में तुलसी के उपयोग से संबंधित है। अगर तुलसी का खाली पेट सेवन नियमित रूप से करते हैं तो यह सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकती है।

यह भी पढ़ें :–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *