ADVERTISEMENT

रोजाना सुबह भीगे हुए बादाम के होते हैं गजब के फायदे

रोजाना सुबह भीगे हुए बादाम के होते हैं गजब के फायदे
ADVERTISEMENT

बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से पौष्टिक चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य बेहतर रहने से ही किसी भी क्षेत्र में कामयाबी हासिल की जा सकती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए सूखे मेवे अर्थात नट्स खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

कई सारे शोध से इस बात का खुलासा हुआ है कि रोजाना बादाम खाना बहुत फायदेमंद होता है। विशेषकर के भीगे हुए बादाम खाना कई गुना फायदेमंद होता है। भीगे हुए बादाम आंखों के साथ-साथ दिमाग और शरीर के अन्य कामों में मदद करता है। भीगे हुए बादाम का सेवन करने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

ADVERTISEMENT

यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने की सलाह देते हैं। खाली पेट बादाम खाने से दिमाग तो तेज होता ही है। साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।

कई सारे सोध से यह स्पष्ट हो चुका है कि भीगा हुआ बादाम खाने से पाचन तंत्र बेहतर हो जाता है। इससे कैंसर को पैदा करने वाले कारकों से लड़ने में मदद मिलती है। आज हम जानेंगे भीगे हुए बादाम को खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

ADVERTISEMENT

दिमाग होता है तेज

कहा जाता है कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और दिमाग सही ढंग से सालों तक काम करता है। दरअसल बादाम में कार्निटाइन नाम का एक तत्व पाया जाता है जो मस्तिष्क में नई कोशिकाओं को पैदा करता है।

इसके अलावा बादाम में फेनिलएलनिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह याद करने की क्षमता को बेहतर करने का काम करता है। बादाम जैसे सूखे मेवे में विटामिन बी सिक्स, विटामिन के भी पाया जाता है।

यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। भीगा हुआ बादाम खाना, सूखे बादाम को खाने के तुलना में कई गुना फायदेमंद होता है। यह शरीर को पोषण देता है, साथ ही उन्हें अवशोषित करने में भी मदद करता है।

पाचन को बेहतर करने में मदद करता है भीगा बादाम

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों को कब्ज की शिकायत हमेशा रहती है। पेट सही से साफ नहीं होता है। ऐसे में पाचन को बेहतर करने के लिए भीगे बादाम का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।

भीगे बादाम का सेवन नियमित रूप से करने से पाचन तंत्र बेहतर ढंग से काम करता है। भीगे हुए बादाम से लिपिड ब्रेकिंग एंजाइम व लाइपेस रिलीज होता है। यह शरीर में वसा पर काम करता है।

शरीर में पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए भीगे हुए बादाम का सेवन काफी फायदेमंद होता है। लेकिन यहाँ इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी होता है की अधिक मात्रा में बादाम का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

गर्भवती महिलाएं जरूर खाएं बादाम

गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को सूखे मेवे खाने की सलाह देते हैं। अगर महिलाएं इस लिस्ट में भीगा हुआ बादाम भी शामिल करती हैं तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। भीगा हुआ बादाम फोलेट का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। ऐसे में यह नेचुरल लेबर को बढ़ावा देने वाले हार्मोन को उत्पन्न करता है।

भीगे हुए बादाम खाने से बच्चों में जन्मजात हृदय रोग तथा तंत्रिका ट्यूब से संबंधित बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। कच्चे बादाम में फोलेट पाया जाता है। ऐसे में इसे खाने से पोषक तत्व को अवशोषित करने की क्षमता बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें :–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *