ADVERTISEMENT

केले के फूल का सेवन Diabetes के मरीजों के लिए है फायदेमंद

केले के फूल का सेवन Diabetes के मरीजों के लिए है फायदेमंद
ADVERTISEMENT

बदलती लाइफस्टाइल के चलते Diabetes के मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इनदिनों लोग का आयुर्वेद की तरफ झुकाव बढ़ रहा है। ऐसे में Banana flower ( केले के फूल ) का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

दरअसल केले का पौधा उष्णकटिबंधीय जलवायु में पाया जाता है भारत समेत केले की खेती कैरेबियन देशों में बहुतया में की जाती है। केले के सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

ADVERTISEMENT

जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं वो लोग नियमित रूप से केले का सेवन करके अपना वजन बढ़ा सकते हैं। दुबले पतले लोगों के लिए तो केला एक वरदान जैसे है केले की तरह Banana flower भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

ऐसा माना जाता है कि केला मलेशिया में सबसे पहले पाया गया था लेकिन अगर खपत की बात अगर करें तो सबसे ज्यादा केले की खपत युगांडा में होती है। भारत में केले का इस्तेमाल प्राचीन काल से ही होता रहा है।

ADVERTISEMENT

सनातन धार्मिक ग्रंथों में भी इसका वर्णन देखने को मिलता है। भगवान विष्णु का प्रिय फल केला ही बताया गया है और इसीलिए गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा भी की जाती है और कहा जाता है कि इसमें भगवान विष्णु का निवास होता है।

आज भी भारत में लोग केले के पत्ते पर भोजन करते हुए जाते हैं। Banana flower को लेकर तरह तरह के शोध किए गए हैं और कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए केले के फूल का सेवन फायदेमंद होता है।

researchgate.net में प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि केले के फूल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम मात्रा में पाया जाता है। दरअसल ग्लाइसेमिक इंडेक्स एक प्रक्रिया है जिससे यह पता चलता है कि कार्बोहाइड्रेट कितने समय बाद ग्लूकोस में बदल जाएगा।

यह ग्लूकोस बनने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। Banana flower में ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाए जाने की वजह से Diabetes के मरीजों द्वारा केले के फूल का सेवन करने से उनके शरीर में ग्लूकोस कम बनता है और इस तरह से उनका शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है।

यह भी पढ़ें :- Mushroom का सेवन करके Immunity बढ़ाएं और कैंसर और हृदय रोग से करे बचाव

Banana flower के पकौड़े भी बनाए जा सकते हैं जो कि खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसके अलावा इसे उबालकर ऐसे ही खाया जा सकता है या फिर उसकी सब्जी बनाकर भी इसे खा सकते हैं।

अगर आपने अभी तक Banana flower के किसी भी डिस का सेवन नहीं किया है तब एक बार केले के पकोड़े या फिर केले की सब्जी बनाकर उसे ट्राई करें और यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। विशेष करके Diabetes के मरीजों के लिए तो यह बहुत ज्यादा फायदेमंद है।

केले के पेड़ में जब फूल आता है तब यह लाल रंग में होता है और बाद में इसी में फल लगते हैं। ऐसे में फल लगने से पहले ही केले के फूल को तोड़ कर उसे सब्जी बनाकर या फिर पकोड़े बनाकर या ऐसे ही उबालकर खाया जा सकता है।

ध्यान रहे कि ऊपर बताई गई बातें सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी बीमारी या संक्रमण का इलाज नहीं है अगर कोई भी बीमारी होती है और उसके लक्षण नजर आते हैं तब इसके लिए डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *