ADVERTISEMENT

आइए जानते हैं कौन कौन सी चीजे दोबारा गर्म करके नहीं खानी चाहिए

आइए जानते हैं कौन कौन सी चीजे दोबारा गर्म करके नहीं खानी चाहिए
ADVERTISEMENT

अक्सर घर मे खाना खाने के बाद कभी-कभी खाना बच जाता है। तब हम अक्सर उस खाने को गर्म करके खा लेते हैं। लेकिन ऐसी कई सारी चीजें हैं जिन्हें दोबारा गर्म करके खाने से सेहत को बहुत नुकसान पहुंचता है।

कई बार जब खाना ज्यादा हो जाता है तो हम उसे फेंकते नहीं है। बल्कि दोबारा से कम करके खा लेते हैं। लेकिन कई बार यह आदत काफी नुकसान भी पहुंचाती है। आइए जानते हैं किन-किन चीजों को दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से दो-चार न होना पड़े।

ADVERTISEMENT

पालक और हरी सब्जियां –

अगर खाने में कभी हरी सब्जी जैसे कि पालक वगैरह बच जाता है तो इन्हें दोबारा गर्म करके कभी नहीं खाना चाहिए। पालक में काफी ज्यादा मात्रा में आयरन पाया जाता है। जब इसे दोबारा से गर्म करते हैं तब यह आयरन ऑक्सीडेटेड हो जाता है। जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है।

ADVERTISEMENT

चावल –

बिना पके चावल में कुछ सूक्ष्म जीवाणु पाए जाते हैं। जब चावल को पकाया जाता है तब भी वह इस में रहते हैं। लेकिन यह शरीर के लिए नुकसानदायक नही माने जाते हैं। लेकिन अगर चावल पक जाए और लंबे समय तक उसे रूम टेंपरेचर पर ऐसे ही रखा रहने देते हैं तब इनमें पाया जाने वाला है यह जीवाणु बैक्टीरिया में बदल जाता है। जब हम इन्हें दोबारा गर्म करके खाते हैं तो यह बैक्टीरिया हमारे शरीर में चले जाते हैं जिसकी वजह से फूड पॉइजनिंग होने की समस्या देखने को मिलती है।

अंडे :-

अंडे में प्रोटीन पाया जाता है। लेकिन जब एक बार अंडा आग में पका लिया जाता है तो उसे तेजी से नुकसान पहुंचने लगता है। इसलिए कहा जाता है कि अंडे को उबालने के बाद उसे जल्द से जल्द खा लेना चाहिए।

अगर आप इसे तुरंत नहीं खाना चाहते हैं तो इसे बाद में ठंडा ही खा सकते हैं। लेकिन अगर आप इसे दोबारा गर्म करते हैं तब इसके प्रोटीन में मौजूद नाइट्रोजन कैंसर जैसी बीमारी का कारण बन सकता है। इसलिए अंडे को दोबारा गर्म करके खाने से परहेज करना चाहिए।

चिकन –

बहुत बार आपने यह कहते सुना होगा कि चिकन को कभी भी कम करके दोबारा नहीं खाना चाहिए। चिकन में मौजूद तत्वों को गर्म करने से उसमें काफी बदलाव हो जाता है और उस में पाया जाने वाला प्रोटीन कंपोजीशन बदल जाता है। इसलिए दोबारा से चिकन को गर्म करके खाने से डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। इसे ठंडा ही बाद में खाना चाहिए।

मशरूम –

मशरूम को पकाने के बाद इसे जल्द से जल्द खा लेना चाहिए। मशरूम को कभी भी तो खाने के बाद अगले दिन नहीं खाना चाहिए। क्योंकि मशरूम में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिन्हें दोबारा गर्म करके अगर हम उन्हें खाते हैं तो इससे पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचता है। अगर मशरूम बचा रह जाए तो इसे बाद में ठंडा ही खा लेना चाहिए। लेकिन इसे कभी भी दोबारा गरम करके नहीं खाना चाहिए।

अगली बार आप इन चीजों को गर्म करने से पहले जरूर सोचे अपने सेहत के प्रति सचेत रहे सेहत से खिलवाड़ ना करें।

यह भी पढ़ें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *