ADVERTISEMENT

झड़ते बालों से निजात पाने के लिए अपनाएं योग का यह तरीका

झड़ते बालों से निजात पाने के लिए अपनाएं योग का यह तरीका
ADVERTISEMENT

बारिश के मौसम में महिलाओं का बाल झड़ना एक आम समस्या मानी जाती है। अक्सर देखा जाता है कि ज्यादातर महिलाएं अपने बाल झड़ने की समस्या से या बाल टूटने की समस्या से परेशान रहती हैं।

कई बार घर और ऑफिस में काम करने के कारण इस समस्या से निजात पाने के लिए उन्हें समय नहीं मिल पाता है। जिससे कई बार काफी ज्यादा मात्रा में बाल टूटने लगते हैं।

ADVERTISEMENT

महिलाएं बाल टूटने की समस्या से निजात पाने के लिए कई तरीके अपनाती हैं। विभिन्न प्रकार के नुस्खों को प्रयोग में लाती हैं। लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्या बनी रहती है।

क्या आप भी बालों के टूटने की समस्या से परेशान हैं? क्या आपने कभी सुना है कि योगा के माध्यम से बालों के टूटने की समस्या से निजात पाया जा सकता है!

ADVERTISEMENT

जी हां आज हम एक ऐसे योगासन के बारे में जानेंगे जिससे बालों के टूटने की समस्या को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है। यह योगासन करना बेहद ही आसान है और आप इसे अगर सुबह के समय करें तो यह ज्यादा फायदेमंद होता है।

जी हां इसे बालायाम योग कहा जाता है यह योग को नियमित तौर से करने से बाल टूटने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं इस योगासन के लाभ के बारे में।

बालायाम योगा :-

बलायम योगा को इंग्लिश में नेल रबिंग एक्सरसाइज के नाम से जाना जाता है। इस योगा को नियमित रूप से करने से बाल झड़ने की समस्या से निजात मिल जाता है।

कैसे होगा?

इससे मस्तिष्क को पोषण मिलता है। जब मस्तिष्क को पर्याप्त पोषण मिलता है तो बाल तोड़ने की समस्या अपने आप कम हो जाती है और बाल मजबूत होते हैं। इस योग आसन को करने से सफेद बाल और गंजेपन की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है।

इस तरह करें बालायाम योग

बालायाम योग करने के लिए दोनों हाथों को करीब लाए। दोनों हाथों को नाखूनों को आपस में रगड़े। करीब 10 से 15 मिनट तक दोनों हाथों के नाखून को आपस में जल्दी-जल्दी लगातार रगड़ते रहे।

बालायाम योग को दिन में दो बार किया जा सकता है। वैसे अगर इसे सुबह खाली पेट किया जाए तो इससे अधिक लाभ मिलता है।

बालायाम योग के फायदे :-
  • बालायाम योग करने से बालों से जुड़े सभी समस्याएं दूर हो जाती है।
  • इससे बाल झड़ने की समस्या और बाल टूटने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
  • ब्लड सर्कुलर सरकुलेशन में वृद्धि होती है।
  • इससे मस्तिष्क को पोषण मिलता है जिससे बाल को भी पर्याप्त पोषण मिल जाता है।
  • इस योग को करने से हृदय और फेफड़े से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  • साथ ही इस योगा को करने से असमय सफेद होने वाले बालों से छुटकारा मिल जाता है।

अगर आप रोजाना बालायाम योग को करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपको इसका असर नजर आने लगेगा। आप देखेंगे कि बाल घने, काले और मजबूत हो रहे हैं। इस योगा को करने से बालों में शाइन देखने को मिलती है। बालों के लिए इस योग को बहुत फायदेमंद माना जाता है।

यह भी पढ़ें :–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *