ADVERTISEMENT

रोजाना एक कीवी का सेवन बरसात में डेंगू से लड़ने में करेगा मदद Immunity भी होगी मजबूत

रोजाना एक कीवी का सेवन बरसात में डेंगू से लड़ने में करेगा मदद Immunity भी होगी मजबूत
ADVERTISEMENT

बारिश का मौसम में फल और सब्जियां खाने से पहले लोग सोचते हैं कि कौन से फल और सब्जी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा? आज हम जानेंगे कीवी फल के खाने के फायदे के बारे में। कीवी एक ऐसा फल है जो साल भर आप को बाजार में मिल जाता है। यह एक ऐसा फल है जिसे किसी भी सीजन में खाया जा सकता है।

अगर बारिश के मौसम में कीवी फल का सेवन किया जाता है, तब इससे डेंगू जैसी खतरनाक बरसात की बीमारियों से बचा जा सकता है। कीवी खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे संक्रामक रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है।

ADVERTISEMENT

कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में कोरोना वायरस से बचने के लिए भी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत होना बेहद जरूरी है। ऐसे में कीवी को अपने डाइट में शामिल करना काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

कीवी खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है यह बच्चों को भी पसंद होता है और बड़े लोग भी इसे खाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कीवी खाने से क्या फायदा मिलता है?

ADVERTISEMENT

कीवी खाने के फायदे (Health benefits of Kiwi) :-

  • कीवी का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने में बहुत मदद मिलती है।
  • कीवी रोजाना खाने से त्वचा चमकदार बनती है और झुर्रियां दूर हो जाती हैं।
  • जिन लोगों को पेट में काफी गर्मी और अल्सर जैसी समस्या रहती है, उन बीमारियों को दूर करने में भी कीवी एक बहुत ही फायदेमंद फल है।
  • कीवी एक ऐसा फल है जिसमे आयरन और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के लिए कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
  • कीवी का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी बहुत मदद मिलती है। रोजाना एक कीवी खाने से खून में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है।
  • जिन लोगों को अर्थराइटिस, जोड़ों के दर्द, हड्डियों के दर्द की समस्या है, इस समस्या को दूर करने में भी कीवी भी काफी फायदेमंद है।

कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Kiwi Nutrition) :-

कीवी को पोटैसियम का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। कीवी में कैलोरी की मात्रा बेहद कम रहती है। ऐसे में जो लोग अपने फिटनेस को बेहतर करना चाहते हैं उन्हें इस फल का सेवन जरूर करना चाहिए। एक कीवी में केले से ज्यादा पोटेशियम और केले के लगभग आधी मात्रा के बराबर कैलोरी पाई जाती है।

इसलिए कीवी का सेवन करने से दिल की बीमारियां, ब्लड प्रेशर की समस्या, डाइबिटीज की समस्या जैसी बीमारियां दूर रहती है। कीवी में विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में पाई जाती हैं। संतरे की तुलना में एक टीवी में लगभग दुगनी मात्रा में विटामिन सी पाई जाती है।

इसके अलावा कीवी में फाइबर भी पाया जाता है जो कि पाचनशक्ति को दुरुस्त करने में मदद करता है। कीवी का रोजाना सेवन करने से मानसिक तनाव, बैक्टीरिया और वायरस जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। इसलिए अपने डाइट में एक कीवी को जरूर से शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें :

One thought on “रोजाना एक कीवी का सेवन बरसात में डेंगू से लड़ने में करेगा मदद Immunity भी होगी मजबूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *