ADVERTISEMENT

शिलाजीत के फायदे और नुकसान: क्या आप भी करते है यह गलती

Shilajit ke fayde aur nuksan
ADVERTISEMENT

शिलाजीत हिमालय से प्राप्त होने वाला एक खनिज पदार्थ है, यह पदार्थ बहुत चिपचिपा और टाइट होता है, को पौधो में हजारों सालो के विघटन से प्राप्त होता है। आयुर्वेद में शिलाजीत को शक्तिवर्धक माना गया है।

इसके सेवन से आपके शरीर का संपूर्ण विकास संभव है। खासतौर पर इसका प्रयोग पौरुष शक्ति और यौन शक्ति को बढ़ावा देता है। इसके सेवन से न केवल पुरुषो बल्कि महिलाओं को भी शक्ति प्रदान करता है।

ADVERTISEMENT

शिलाजीत क्यों खाना चाहिए ?

हमारे देश में आयुर्वेद एक बहुत पुरानी चिकत्सक प्रणाली है और हमारे आयुर्वेद में कहा जाता है की शिलाजीत किसी भी रोग से जीतने में काबिल है।

लेकिन हम आज कल शिलाजीत का इस्तेमाल सिर्फ पुरुषार्थ शक्ति को बढ़ाने के लिए ही करते है जो की लोगो की एक बहुत बड़ी गलती है क्योंकि शिलाजीत में बहुत सारे गुण पाए जाते है जो आपके शरीर के कई सारे रोगों को पल भर में ठीक कर सकता है।

ADVERTISEMENT

शिलाजीत के फायदे ?

1: पुरुषो में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन पाया जाता है जो की पुरुष की शक्ति और उसकी यौन शक्ति का हार्मोन माना जाता है और यह हार्मोन ही पुरुषो को नपुंशक होने से रोकता है और यौन करने की शक्ति प्रदान करता है किंतु एक बढ़ती उम्र के साथ साथ इसका प्रभाव घटता जाता है।

इसीलिए कई आयुर्वेदाचार्य कहते है की 45 वर्ष के बाद पुरुष को दिन में 2 बार शिलाजीत का सेवन करना चाहिए इससे पुरुष में शक्ति का हास नही होता है और यौन शक्ति भी बनी रहती है।

2: पुरुषो के शरीर में खून की कमी से एनीमिया रोग देखा जाता है वहीं पर महिलाओं में आयरन की कमी के कारण एनीमिया रोग देखा जाता है जिसके इलाज के लिए शिलाजीत एक रामबाड़ उपाय साबित हो सकता है।

शिलाजीत का सेवन करने से शरीर में खून बढ़ता है और शिलाजीत आयरन की कमी को पूरा करता है, इसीलिए हम यह कह सकते है की एनीमिया रोग को ठीक करने के लिए शिलाजीत एक बहुत अच्छा उपाय साबित हो सकता है।

3: कई सारे लोगो को पेशाब करने में समस्या होती है जिसके इलाज के लिए शिलाजीत का सेवन करना एक फायदेमंद नुस्खा रहेगा क्योंकि शिलाजीत के सेवन से आपके गुर्दे व मूत्राशय को स्वस्थ्य रहते है इसीलिए जिन लोगों को पेशाब करने में जलन जैसे समस्या होती है या जो लोग पथरी की समस्या से ग्राषित है वह शिलाजीत का सेवन कर सकते है।

4: अगर आपको भी जोड़ो में दर्द रहता है या अक्सर जोड़ो में सूजन हो जाती है तो आप शिलाजीत का सेवन कर सकते है क्योंकि शिलाजीत में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो की आपके टिश्यू की सूजन को कम करके आपके जोड़ो में आराम प्रदान करता है इसीलिए जो लोग बुजुर्ग है और कई दिनों से जोड़ो के दर्द से परेशान है वह शिलाजीत का सेवन कर सकते है।

5: शिलाजीत में फुलविक एसिड पाया जाता है जो की हमारे दिमाग के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, शिलाजीत के सेवन से हमारा दिमाग तेजी से कार्य करता है और हमारी याददास्त भी अच्छी होती है इसीलिए शिलाजीत का सेवन उनके लिए लाभकारी होगा जिन्हे भूलने की समस्या है या जो लोग अधिक तनाव लेते है उनके लिए शिलाजीत एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है।

शिलाजीत से सावधानियां ?

शिलाजीत के सेवन से शरीर में अधिक गर्मी उत्पन्न हो जाती है।
पैरो के निचले हिस्से में गर्माहट का अहसास होता है।
हाथ गर्म होने लगते है।
पेशाब में वृद्धि और कमी हो सकती है।
यदि आपको शिलाजीत में मौजूद किसी भी तत्व से एलर्जी है तो आपको शिलाजीत के सेवन से बचना चाहिए।

निष्कर्ष:

आज मेने आपको बताया है की शिलाजीत क्या होता है, शिलाजीत के फायदे क्या है और शिलाजीत की सावधानियां क्या है इन सभी को जानकर आपको अच्छे से समझ आ गया होगा के शिलाजीत आपके लिए लाभकारी है या नही।

मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको लाभ देगी ऐसी मैं कामना करता हूं।

लेखक : कुशाग्र मिश्रा

यह भी पढ़ें :–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *