ADVERTISEMENT

सीने में जलन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

chest pain
ADVERTISEMENT

आजकल के भागदौड़ भरी जिंदगी में सीने में जलन की समस्या होना, एक आम समस्या बन गई है। ज्यादातर लोगों में सीने में जलन की समस्या देखने को मिलती है।

दरअसल सीने में जलन की समस्या तब होती है जब ज्यादा तला हुआ या फिर मसालेदार भोजन किया जाता है। इसके अलावा पेट में एसिड बन जाने पर भी कई बार सीने में जलन की समस्या महसूस होती है।

ADVERTISEMENT

कुछ लोगों को खाना खाने के बाद या फिर रात के समय सीने में जलन और इस तरह दर्द महसूस होता है।

कई बार यह इतना ज्यादा हो जाता है कि उठने बैठने और लेटने पर तकलीफ होने लगती है और ऐसे में न इंसान कोई काम कर पाता है न ही आराम कर पाता है और न ही नींद आती है। आइए जानते हैं सीने में जलन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय के बारे में –

ADVERTISEMENT

अदरक :-

अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होती है। सीने में जलन की समस्या को दूर करने में भी अदरक बहुत मददगार है।

जब भी खाना खाने के बाद सीने में जलन जैसा महसूस हो तो थोड़ी सी अदरक लेकर चबा ले या फिर अदरक वाली चाय बनाकर पीने से भी राहत मिलती है।

ठंडा दूध :-

दूध हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन यह सीने में जलन होने की समस्या को कम करने में भी एक बेहतरीन उपाय है।

सीने में जलन की समस्या होने पर पर एक गिलास ठंडे दूध का सेवन करना चाहिए। इसमें एक चम्मच शहद भी मिलाई जा सकती है। इससे सीने की जलन में जल्दी और तुरंत आराम मिल जाता है।

आंवला :-

आंवला कई सारे औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह कई सारी बीमारियों से हमें सुरक्षा प्रदान करता है। सीने की जलन की समस्या को दूर करने में भी आंवला बहुत मददगार होता है। सीने में जलन होने पर कच्चा आँवला भी खा सकते हैं या फिर आंवले का पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। आधा चम्मच आंवले के पाउडर को एक गिलास पानी के साथ पीने से सीने की जलन में तुरंत आराम मिलता है।

केला :-

केला हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह सीने की जलन को शांत करने में भी बहुत मददगार होता है। सीने में जलन की समस्या होने पर तुरंत एक किलो खाना चाहिए।

इससे जलन शांत हो जाएगी और राहत महसूस होती है और केला खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

दायी करवट सोये :-

कई बार सीने में जलन की समस्या रात में सही ढंग से न सोने की वजह से होता है, खास करके जिन लोगों को रात में सोते समय एसिडिटी की समस्या होती है, वे लोग यदि दायीं करवट सोएं तो सीने की जलन की समस्या से निजात मिल सकती है।

ऐसे लोगों को बताएं करवट सोना चाहिए या फिर सीधे और कमर के बल पर सोना चाहिए और कोशिश करना चाहिए सिर के नीचे हल्का ऊंचा तकिया लगाया जाये इससे सीने की जलन की समस्या से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें :- मूली और इसके पत्ते खाने के फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *