ADVERTISEMENT

पेट से आती है गुड़गुड़ की आवाज हो सकती है कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का संकेत, बरते सावधनी

पेट से आती है गुड़गुड़ की आवाज हो सकती है कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का संकेत, बरते सावधनी
ADVERTISEMENT

अक्सर आप में से कुछ लोगों ने सुना होगा कि कुछ लोगों के पेट से अजीब तरह की आवाजें आती है या फिर कभी कभी खुद के पेट में भी ऐसा महसूस किया होगा कि पेट से गुड़गुड़ की आवाज आ रही है।

दरअसल पेट से गुड़गुड़ की आवाज खानपान में लापरवाही की वजह से होता है। खान-पान में लापरवाही की वजह से पेट में एसिडिटी, गैस बन जाती है या फिर कभी कभी खाली पेट होने की वजह से भी पेट से गुड़ गुड़ की आवाज आती है।

ADVERTISEMENT

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अगर कभी कभार पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है तब कोई समस्या नहीं है लेकिन यदि ऐसा बार बार होता है तब इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए यह कई गंभीर जानलेवा बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।

आज के दौर में तो हर तीसरा चौथा आदमी पेड़ से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहा है। कई सारी बीमारियों की शुरुआत पेट से ही होती है। अगर आपका पेट स्वस्थ रहता है तब शरीर भी स्वस्थ रहता है।

ADVERTISEMENT

लेकिन अगर पेट में कोई गड़बड़ी होती है तब किसी भी काम में मन नही लगता और इससे अन्य दूसरी समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती है।पहले के जमाने मे पेट में गैस की समस्या बढ़ती उम्र के साथ होती थी लेकिन अब तो बच्चों में भी गैस्टिक और पेट से जुड़ी समस्याएं देखी जा रही है।

डॉ प्रवीण सिन्हा का कहना है कि पेट से आने वाली आवाज के पीछे कई कारण हो सकते है। बहुत लोग जल्दी जल्दी भोजन करते हैं जिससे खाने के साथ ही काफी मात्रा में हवा भी पेट में चली जाती है और जब खाना आहार नली से नीचे उतरता है तब हवा भी खिसकती है और इसकी वजह से पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है।

डॉक्टर के अनुसार खाना पचने के दौरान पाचन तंत्र में पाए जाने वाले एंजाइम की वजह से जब खाना टूटता है तब इस प्रक्रिया में भी गैस बनती है। कुछ लोगों को सामान्य की तुलना में अधिक गैस बनती है और इसकी वजह से पेट से अजीब तरह की आवाज आती है।

कई बार ज्यादा देर तक भूखे रहने से भी पेट से गुडगुड की आवाज आने लगती है क्योंकि खाली पेट होने पर भी पाचन तंत्र बिना भोजन के ही अपना काम करता रहता है और इस दौरान अमाशय की दीवार अपेक्षाकृत संकुचित हो जाती हैं और पेट खाली होने की वजह से गैस और पाचन तत्वों की वजह से पेट से वहां की आवाज आती है।

ये बरते सावधानियां –

डॉक्टर सलाह देते हैं कि ज्यादा देर तक भूखे नही रहना चाहिए क्योंकि अगर खाली पेट रहने पर गुड़गुर की आवाज आती है। तब तुरंत कुछ न कुछ खा लेना चाहिए।

वही दो समय के खाने के बीच ज्यादा लंबा अंतराल होने की वजह से भी ऐसी समस्याएं उत्पन्न होती है और फिर जब ज्यादा देर तक भूखा रहने के बाद खाना खाया जाता है तब इससे पाचन में परेशानी होती है और पेट से अजीब तरह की आवाज निकलती है।

इसलिए हमेशा कोशिश करने की नाश्ते से खाने के बीच और दो वक्त के समय के खाने के बीच में बहुत ज्यादा अंतराल न हो। कुछ लोगों के पेट में ज्यादा गैस बनने की वजह से भी गुड़ गुड़ की आवाज आती है।

गैस बनना एक ऐसी समस्या है जो कई बीमारियों का कारण बनती है। क्योंकि जब पेट में गैस बनती है तब पेट की दीवारों से गैस टकराती है और फिर गुड़गुड़ की आवाज आती है। कई बार पेट खराब रहने पर पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता और गुड़गुड़ की आवाज आती है।

हल्के में न ले ये उपाय भी करे :-

डॉक्टर के अनुसार बार बार पेट से आने वाली आवाज को कभी भी हल्के मे नही लेना चाहिए। जब अक्सर पेट से आवाज आने लगती है तब डॉक्टर अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराने की सलाह देते हैं, साथ ही खानपान में बदलाव की भी सलाह दी जाती है।

अगर बार बार गैस बनने की वजह से या फिर ऐसे ही पेट से आवाज आती है तब पेट के विशेषज्ञ डॉक्टर से जरूर दिखाना चाहिए। यदि दवा से यह समस्या खत्म नही होती है तब यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से इसके बारे में विस्तार से जानना ही बेहतर है।

अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहिये और स्वास्थ्य रहिये।

यह भी पढ़ें :- 30 Minutes Walk सेहत की तंदुरुस्ती के लिए रोजाना करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *