ADVERTISEMENT

सोने से पहले अपनाये यह आदत, बेहतर नींद के साथ अच्छे सेहत मिलेगी

Tips for better sleep in Hindi
ADVERTISEMENT

सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए खानपान के साथ-साथ रात के समय अच्छी नींद को भी बेहद जरूरी माना जाता है। यदि नींद पूरी नही होती है तो इसकी वजह से पूरा दिन खराब होता है और थकान की समस्या दिनभर बनी रहती है।

इसकी वजह से शरीर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बेड टाइम अर्थात रात के सोने के समय से पहले की आदतें सेहत पर प्रभाव डालती है।

ADVERTISEMENT

अगर सोने से पहले की आदतों को अच्छा कर लिया जाए तो इसका सेहत और नींद पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जैसे उदाहरण के लिए यदि सोने से पहले वॉक करते हैं तो इसका स्वास्थ्य पर लाभदायक प्रभाव पड़ता है।

बेहतर नींद लेने के लिए, पाचन को ठीक करने के ही इससे मूड स्विंग को भी सुधारा जा सकता है। वॉक शारिरिक एवं मानसिक दोनों ही स्थितियों में फायदेमंद है।

ADVERTISEMENT

वॉक करने से शारीरिक गतिविधि तो बढ़ती ही है साथ ही सेहत के लिए भी वह फायदेमंद होती है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सोने से पहले डिनर के बाद आधे घंटे या 20 मिनट की वॉक करने की सलाह देते हैं।

अगर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया जाए और एक आदत बना दिया जाए तो स्वास्थ्य पर इसका सकारात्मक लाभ देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं सोने से पहले वॉक करने के क्या-क्या फायदे होते हैं?

नींद पैटर्न में होता है सुधार

कई सारे शोध में इस बात पर जोर दिया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति को 6 से 8 घंटे की निर्बाध नींद लेना आवश्यक है। हालांकि जीवन शैली में कई कारण ऐसे होते हैं जो नींद से जुड़े समस्याओं को बढ़ाने का काम कर रहे है।

ऐसे में सोने से पहले कम से कम 20 मिनट वॉक करना अपनी आदत में शामिल कर लेने से अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है। इससे नींद के पैटर्न और गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलता है। अच्छी नींद शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के सेहत के लिए बहुत ही आवश्यक होता है।

वजन को करता है नियंत्रित

मौजूदा समय में बढ़ा हुआ वजन लोगो की एक आम समस्या बन गया है। कई सारे शोध से पता चला है कि बढ़े हुए वजन के कारण हृदय रोग डायबिटीज और अन्य इस तरह की गंभीर समस्याओं से ग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है।

ऐसे में रात में डिनर करने के बाद तुरंत बेड पर चले जाने से मेटाबोलिक सिस्टम प्रभावित होता है और यह वजन को बढ़ाने का काम करता है। इस समस्या से बचने के लिए सोने से पहले नियमित रूप से वॉक करने की आदत बना लें।

इससे मेटाबॉलिज्म स्वास्थ्य बेहतर होता है और कई तरह की बीमारियों से बचे रहने में मदद मिलती है तथा वजन भी नियंत्रित रहता है।

पाचन को बेहतर करता है

कई सारे शोध में पाया गया है कि खाना खाने के बाद वॉक करने की आदत से भोजन पेट से छोटी आंत में जाने में कम समय लेता है। जिसकी वजह से भोजन आसानी से समय पर पच जाता है।

पाचन को बेहतर करने तथा पोषक तत्व को बेहतर ढंग से अवशोषित करने के लिए वॉक करना बेहद जरूरी है। इससे अपच जैसी समस्याओं से भी राहत पाई जा सकती है।

तो आज ही अपनी दिनचर्या में इस आदत को अपनाएं और खाना खाने के बाद बेड पर जाने से पहले वॉक की आदत बनाएं। डिनर के बाद थोड़ी देर वॉक करना हमारे शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए कई लिहाज से फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें :–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *