ADVERTISEMENT

विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों को शामिल करें अपनी डाइट में

विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों को शामिल करें अपनी डाइट में
ADVERTISEMENT

आज की लाइफ स्टाइल में विटामिन डी की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है। विशेषकर की महिलाओं में विटामिन डी की कमी की समस्या अधिक पाई जा रही है। इसकी वजह यह है कि महिलाएं दिन भर घर में रहती है और धूप में निकलने से बचती हैं।

शरीर को सही डाइट या धूप न मिलने की वजह से विटामिन डी की कमी होने लगती है। शरीर में विटामिन डी की समस्या को दूर करने के लिए धूप बहुत जरूरी है।

ADVERTISEMENT

इसके अलावा खानपान की आदतों में सुधार करके भी विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है। धूप के अलावा कुछ फ़ूड में विटामिन डी पाई जाती है। आइए जानते हैं विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करें –

सालमन फिश –

ADVERTISEMENT

सालमन फिश में विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है। साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है। अगर आप प्रतिदिन 100 ग्राम सालमन फिश का सेवन करते हैं तो आप आपको 66% विटामिन डी मिल जाती है। इसलिए अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो अपने डाइट में सालमन फिश को शामिल करें। इससे विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है।

अंडा

अंडे में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं उनमें भी देखा गया है कि वह अंडा खाते हैं। ऐसे में नॉनवेज न खाने वाले लोग भी अपनी डाइट में अंडे को शामिल कर सकते हैं अंडे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी पाई जाती है।

अंडे के सफेद हिस्से में प्रोटीन होता है और पीले हिस्से में फैट, विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं। अगर आप एक अंडा खाते हैं तो आपको 5% विटामिन डी इससे मिल जाती है।

संतरे का जूस

संतरे का जूस हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। संतरे के जूस में विटामिन सी पाई जाती है। लेकिन आपको बता दें संतरे के जूस में विटामिन डी भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो आप नियमित रूप से संतरे के जूस का सेवन करें। इससे शरीर में विटामिन डी की कमी दूर हो जाती है। संतरे के जूस के लिए पैक्ड जूस के स्थान पर घर का बना फ्रेश जूस ले तो ज्यादा बेहतर होगा।

गाय का दूध

गाय के दूध विटामिन डी का अच्छा स्रोत माना जाता है। कहा जाता है कि शरीर को सबसे ज्यादा विटामिन डी गाय के दूध से मिलती है। आप गाय के दूध के लो फैट मिल्क की जगह फुल क्रीम दूध ले तो ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी भी एक साथ ही मिल जाएगी।

दही

बहुत सारे लोग जो दूध नहीं पसंद करते हैं वह अपनी डाइट में दही को शामिल कर सकते हैं। इसमें भी भरपूर मात्रा विटामिन डी पाई जाती है। इसके अलावा आप छाछ को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे पेट भी अच्छा रहता है।

नोट: ध्यान रहे इस पोस्ट में बताई गई बातें केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। यह किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है। अगर आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो इसके लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें:–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *