ADVERTISEMENT

कोरोनावायरस के दौर में अंगूर खाना है फायदेमंद, इसके होते हैं गजब के फायदे

कोरोनावायरस के दौर में अंगूर खाना है फायदेमंद, इसके होते हैं गजब के फायदे
ADVERTISEMENT

साल 2020 से शुरू हुआ कोरोना वायरस का कहर साल 2021 में भी देखने को मिल रहा है। अच्छी बात यह है कि अब लोग अपनी सेहत को लेकर सजग हो गए हैं और सेहतमंद चीजों के सेवन को प्राथमिकता दे रहे हैं।

लेकिन इस महामारी के दौर में खुद को स्वस्थ रखना एक बड़ा चैलेंज है। गर्मियों के मौसम में कई तरह के रसीले फल मिलने लगते हैं। इनका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।

ADVERTISEMENT

यह फल फ्रेश रखने में मदद करते हैं साथ ही बॉडी को हाइड्रेट रखते हैं। ऐसे ही एक फल है अंगूर। अंगूर में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी जैसे कई सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

ऐसे में अगर अंगूर का नियमित रूप से सेवन किया जाता है तो शरीर को काफी फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं अंगूर के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में।

ADVERTISEMENT

इम्यूनिटी बूस्ट करता है –

अंगूर में विटामिन सी, विटामिन बी 6 और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह ऐसे तत्व हैं जो हमारी बॉडी की इम्युनिटी यानी की प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने का काम करते हैं।

यह संक्रामक बीमारियों से हमारी बॉडी को लड़ने के लिए तैयार करते हैं। ऐसे में कोरोना वायरस महामारी के दौर में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए अंगूर का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

थकान दूर करना –

कोरोना वायरस महामारी में ज्यादातर लोगों में थकान की शिकायत देखने को मिल रही है। चाहे वह कोरोना से संक्रमित हो या फिर किसी वायरल फीवर से, लेकिन थकान की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिल रही है। ऐसे में इस थकान को दूर करने में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है।

अंगूर में पाए जाने वाले तत्व जैसे मैग्नीशियम, विटामिन, आयरन, कॉपर, फास्फोरस आदि हमारे शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं। जिससे हमें थकावट को दूर करने और थकावट से लड़ने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर रहता है नियंत्रित –

कोरोना वायरस महामारी के दौर में जो लोग पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं उनके लिए इस संक्रमण से संक्रमित होने की संभावना सबसे अधिक है। ऐसे में डायबिटीज से पीड़ित लोगों में भी उन्होंने संक्रमित होने के चांसेस बहुत ज्यादा है।

लेकिन अंगूर का सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। अंगूर में पाया जाने वाला anti-diabetic तत्व काफी फायदेमंद होता है। यह डायबिटीज से पीड़ित मरीजों का ब्लड शुगर कंट्रोल में रखता है।

हृदय रोग में फायदेमंद –

आज हमारे देश में काफी लोगों में हृदय से जुड़ी बीमारियां देखने को मिल रही है ऐसे में हृदय रोग से पीड़ित लोगों को अंगूर का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

अंगूर में पाया जाने वाला तत्व फ्लेवोनॉयड्स, रेसवेरेट्रॉल, फेनोलिक एसिड जैसे तत्व हृदय रोग से सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसलिए हमें अंगूर का सेवन करना चाहिए।

कब्ज से जुड़ी परेशानी में राहत –

अंगूर में फाइबर भी पाया जाता है। ऐसे में यहां पाचन वाले एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाने का काम करता है। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं उनको अंगूर का सेवन करना चाहिए।

क्योंकि यह कब्ज से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है। जिन लोगों को कब्ज से जुड़ी समस्या है उन्हें अंगूर का सेवन करना चाहिए क्योंकि अंगूर के सेवन करने से कब्ज की समस्या में काफी आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *