ADVERTISEMENT

Hair care tips: बालों में करी पत्ता लगाने के होते हैं फायदे कई समस्याओं को करता है दूर

Hair Care Tips in Hindi
ADVERTISEMENT

Hair care Tips: –

जैसा कि हम जानते हैं करी पत्ते का इस्तेमाल आमतौर पर घरों में खाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल सब्जी, चटनी, सूप आदि के स्वाद को बढ़ाने में किया जाता है।

लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि करी पत्ता हमारे बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जी हां, दोस्तों करी पत्ता हमारे बालों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।

ADVERTISEMENT

दरअसल इसमें एक विशेष अवषधि होती है। करी पत्ते का इस्तेमाल करके बालों का टूटना, झड़ना और समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे करी पत्ते का इस्तेमाल करके बालों को काला घना और मजबूत बनाया जा सकता है।

बालों का झड़ना करता है कम

बहुत सारे लोगों को आजकल बाल झड़ने की समस्या हो गई है। लोग अपने बालों को झड़ने से रोकने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। बालों को घना बनाने तथा झड़ने से रोकने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।

ADVERTISEMENT

लेकिन इनका कोई विशेष लाभ दिखाई नहीं पड़ता। बालों को झड़ने से रोकने के लिए करी पत्ता और नारियल का तेल काफी फायदेमंद हो सकता है।

इसके लिए नारियल तेल में करी पत्ते को अच्छी तरह से पका लें और फिर इस तेल को छान लें और नियमित रूप से इसे अपने बालों पर लगाएं। आप देखेंगे कुछ ही दिन में आपके बाल घने और मजबूत हो जाएंगे तथा बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी।

डेंड्रफ से मिलता है निजात

सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ एक आम समस्या है। लेकिन इस डेंड्रफ उसे आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। करी पत्ते को पीसकर दही में मिलाकर इसे बालों में अच्छी तरह के से लगा ले और फिर आधे घंटे बाद बाल को पानी से धूल ले। आप देखेंगे कि बाल मुलायम हो जाएंगे और बालों से डैंड्रफ भी गायब हो जाएगा।

बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद

करी पत्ते का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए करी पत्ता, मेथी और आंवला को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे अपने बालों में लगाएं।

इसे कुछ देर रखे फिर कुछ देर बाद बाल को धो लें। हफ्ते में दो बार इस प्रक्रिया को किया जा सकता है। आप देखेंगे कि एल महीने के अंदर आपके बाल बढ़ने लगेंगे तथा घने बन जाएंगे।

बालों को काला करने में मददगार

बहुत सारे लोग बाल सफेद होने की समस्या से परेशान हैं। यदि आप भी अपने बालों को सफेद होने से बचाना चाहते हैं और उसे काला बनाना चाहते हैं तो इसके लिए भी करी पत्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है।

मेहंदी में करी पत्ता पीसकर लगाएं जिससे बाल घने बनते हैं तथा काले भी बनते हैं। बालों में करी पत्ता लगाने से यह सिल्की और स्मूथ बनते हैं। मेहंदी के साथ करी पत्ता पीस कर लगाने के फायदे भी बालों पर नजर आते हैं

तो इस बार आप अपने बालों में करी पत्ते का इस्तेमाल जरूर करें और इसके फायदे आपको जल्दी नजर आने लगेंगे।

यह भी पढ़ें :–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *