चेहरे के बालों को हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स मिलेगा फायदा

लड़के हो या फिर लड़कियां आज समय के साथ सभी मेकअप करने लगे हैं। अंतर बस इतना है कि लड़के हल्का मेकअप करना पसंद करते हैं तो लड़कियां लड़कों की तुलना में थोड़ा ज्यादा मेकअप करती हैं।

लेकिन इसके बावजूद बहुत सारे लोगों को कई सारी परेशानियां रहती हैं जिसमें से एक परेशानी है चेहरे पर बाल होना। अक्सर यह परेशानी लड़कियों के साथ ज्यादा देखने को मिलती है।

चेहरे पर बाल उनके लुक को खराब करने का काम करता है। ऐसे में लड़कियां कई ऐसे तरीके अपनाती हैं जैसे चेहरे से बाल हटाने के इसके लिए वे पार्लर जाती हैं, तो कई बार महंगे ब्रांड के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं।

लेकिन इसके बावजूद ज्यादा फायदा नहीं मिलता है। अगर आप भी इस तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जो प्राकृतिक तौर से चेहरे से बाल हटाने में मददगार होते हैं।

नींबू और शहद:-

चेहरे से बाल हटाने के लिए नींबू का रस और थोड़ी सी चीनी ले। इसमें एक चम्मच शहद भी मिला लें। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर 2 से 3 मिनट तक गर्म करें। इस मिश्रण को पतला ही रखने की कोशिश करें।

मिश्रण को पतला रखने के लिए आप इसमें पानी मिला सकते हैं। जब यह ठंडा हो जाए तब इसे बालों वाली जगह पर लगाएं और जिस तरफ से आप ने इसे लगाया था उसके विपरीत दिशा में इसे वैक्सिंग स्ट्रिप्स या सूती कपड़े की मदद से निकालने की कोशिश करें, बाल आसानी से निकल जाएंगे।

आलू और दाल:-

एक छोटे से बर्तन में 3 से 5 चम्मच आलू का रस दाल और एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस ले। अब इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर पीस लें

दाल को पहले से भिगो कर रखें और इन सब को पीसने के बाद जो मिश्रण तैयार हो उसे अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। जब यह सुख जाए तब इसे धो लेना और इसके बाद चेहरे से बाल को हटाने की में मदद मिलती है।

नींबू और चीनी :-

नींबू का रस चीनी और पानी को अच्छी तरह से मिलाकर एक अच्छा मिश्रण तैयार करें। इसे बुलबुले आने तक हल्की आंच पर गर्म कर दें। जब यह ठंडा हो जाए तब उसे एक स्पैचुला की मदद से प्रभावित जगह पर लगा ले।

लगाने के आधे घंटे बाद इसे सर्कुलर मोशन में झगड़ते हुए साफ करें और फिर ठंडे पानी से धो लें इससे बाल निकालने में काफी मदद मिलती है।

केला और दलिया :-

एक पका हुआ केला ले और उसमें दो चम्मच दलिया मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगा कर हल्का हल्का मसाज करें और फिर ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरे से बालों को आसानी से निकाला जा सकता है।

दोस्तो आपको हमारी टिप कैसी लगी और कौन सी टिप ज्यादा पसंद आई हमें कमेंट करके जरूर बताएं..

यह भी पढ़ें :

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *