ADVERTISEMENT

Weight Loss Tricks: पतले बने रहने के लिए इन पांच ट्रिक्स को जरूर फॉलो करें।

Weight Loss Tricks
ADVERTISEMENT

स्वस्थ रहने के लिए शरीर का वजन नियंत्रित रहना बेहद जरूरी है। जो लोग बहुत मोटे होते हैं। अक्सर वे कई सारी बीमारियों से घिरे होते हैं और लोग पतले होने के लिए हर तरह के जतन करते रहते हैं।

वजन घटाने की कहानियां काफी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरी होती है। लेकिन संतुलित और सही वजन बनाए रखना काफी मुश्किल काम होता है। अगर आप भी वजन घटाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ जरूरी बातें लेकर आए हैं। जिससे आप लंबे समय तक पतली बने रहेंगे।

ADVERTISEMENT


अक्सर देखा जाता है कि जब हम पतले होने का प्लान बनाते हैं और वह काम करने लगता है तो हम रिलैक्स हो जाते हैं। और फिर हमारा वजन तेजी से बढ़ने लग जाता है। ऐसे में वजन को कम करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है और हमेशा फिट रहना मुश्किल हो जाता है।

लेकिन सही मायने में देखा जाए तो वजन को नियंत्रित रखना कोई मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए पांच ऐसे ट्रिक्स है जो आपको लंबे समय तक फिट बनाए रखेंगे और आपका वजन भी नियंत्रित रहेगा।

ADVERTISEMENT


प्लेट नियम को फॉलो करें


कई सारे फिटनेस एक्सपर्ट का कहना है कि खाते वक्त कैलोरी का ख्याल रखना वजन को नियंत्रित करने में बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि वजन कम करने के लिए प्लेट के नियम का फॉलो करना फायदेमंद है।

अपनी प्लेट को ब्रोकली और गाजर जैसे सब्जियों से आधा भर ले और बाकी फाइबर का सेवन करें। इसके अलावा अपने प्लेट में एक चौथाई हिस्से में ग्रीन बींस आलू जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें और बाकी हिस्से में प्रोटीन को रखें। इससे एक नियंत्रित डाइट मिलती है और वजन नियंत्रित रहता है।


डाइटिंग करने से बचें


लोग वजन को कम करने के लिए कई बार डाइटिंग करने लगते हैं। कुछ लोग की तो डाइटिंग से लेकर इंटरमीडिएट डाइट तक के नियम को फॉलो करते हैं। लेकिन इन तरीकों से वजन काफी तेजी से कम तो हो जाता है लेकिन इसमें वजन बढ़ने के चांस भी रहते हैं। इसलिए सही तरीके से वजन कम करना बेहद जरूरी है।


सही तरीके से वजन कम करने के लिए संतुलित डाइट को लेना चाहिए। जिससे शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी न होने पाए और शरीर स्वस्थ और फिट रहें। वजन को नियंत्रित करने के लिए सबसे जरूरी है कि डाइटिंग न करें अर्थात खाना बिल्कुल न छोड़े। खाना खाए और पौष्टिक है।


खाना तब खाए जब भूख लगे


जब भूख लगती है तब भरपेट भोजन लोग करते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोग बेचैन होने पर, तनाव में रहने पर या फिर बोर होने पर पिज्जा बर्गर या फिर मीठा कुछ खाने के लिए आकर्षित होते हैं।

इस सब पदार्थों को खाने से शरीर को किसी भी प्रकार से फायदा नहीं पहुंचता है। बल्कि कैलोरी बढ़ जाती है। नतीजा यह होता है कि वजन बढ़ने लगता है और शरीर बेडौल हो जाता है। इसलिए अपने मन को नियंत्रित रखें और भूख लगने पर ही खाएं।


नट खूब खाएं –

वजन को नियंत्रित करने के लिए नट का सेवन करना फायदेमंद होता है। खाने के बीच में जब भी भूख लगे तो बादाम, मूंगफली, अखरोट, काजू जैसे ड्राई फ्रूट का सेवन किया जा सकता है।

इनमें हाई कार्ब होते हैं लेकिन इनकी वजह से वजन नहीं बढ़ता है। मेवे का सेवन करने से वजन नियंत्रित रहता है। साथ ही इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसलिए अपने खाने में ड्राई फ्रूट को जरूर शामिल करें।


छोटे मील ले

शरीर में फैट जमा होने का कारण यह है कि एक साथ अस्वस्थ खानपान। अक्सर लोग ज्यादा खाने लगते हैं। ऐसा उस समय होता है जब भूख अधिक लगती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर छोटे छोटे समय अंतराल पर मील (भोजन) लिया जाता है तब पेट भरा रहता है और जंक फूड खाने से भी हम बचते हैं।

इससे वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। वजन को बढ़ाने में जंग फूड का योगदान अधिक होता है। यह
वजन को तेजी से बढ़ाते हैं।


नोट : इस लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है।

यह भी पढ़ें :–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *