ADVERTISEMENT

कहीं बढ़े वजन का कारण विटामिन B12 की कमी तो नही, जाने इसके लक्षण

कहीं बढ़े वजन का कारण विटामिन B12 की कमी तो नही, जाने इसके लक्षण
ADVERTISEMENT

हमारे शरीर में जरूरी पोषक तत्व की कमी के कारण कई तरह की बीमारियां घर कर लेती हैं। शरीर में पोषक तत्वों की कमी का सबसे बड़ा कारण खानपान का संतुलित न होना है।

जबकि हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए सभी तरह के विटामिन और मिनरल बेहद जरूरी होते हैं। यदि इन आवश्यक तत्वों की पूर्ति नहीं होती है
तब शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म लेने लगती है।

ADVERTISEMENT


कोलंबिया एशिया अस्पताल के आहार विशेषज्ञ डॉक्टर शालिनी का कहना है कि कई बार बढ़े हुए वजन का कारण विटामिन B12 की कमी भी हो सकती है। बता दे विटामिन B12 जल में घुलनशील विटामिन होती है।


यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के लिए बहुत जरूरी विटामिन है। प्रमुख रूप से यह विटामिन दो तरह से होती है-मिथिलकोबामालिन और एडेनोसिलकोबालामिन।

ADVERTISEMENT


एक सामान्य इंसान में लगभग 2.2 माइक्रोग्राम विटामिन B12 के जरूरत पडती है। जब शरीर में विटामिन B12 की कमी होने लगती है तब शरीर में रेड ब्लड सेल्स कम मात्रा में बनाने लगती है।

जिसकी वजह से शरीर में एनीमिया की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कई बार इसका समय पर इलाज जब नहीं किया जाता है तब यह
गंभीर समस्या के रूप में सामने आता है। विटामिन B12 हमारे मूड को बेहतर रखने और हमारे हृदय के स्वास्थ्य को भी अच्छा करने में मददगार है।


विटामिन B12 की कमी के लक्षण ( Symptoms of Vitamin B12 Deficiency in Hindi ) :-


● अत्यधिक थकान लगना
● शरीर में विटामिन B12 की कमी होने से काफी अधिक थकान और कमजोरी महसूस होती है।
● सांस लेने में परेशानी होना
● सांस छोटी होने लगती है, साथ ही सांस सही ढंग से नहीं ले पाते हैं। यह भी विटामिन B12 की कमी
का एक लक्षण है।
● शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने से भूलने की समस्या होने लगती है। जब न्यूरोलॉजिकल
सिस्टम को विटामिन बी 12 की एक निश्चित मात्रा नहीं मिल पाती है तब समय-समय पर चीजों को
भूलने की समस्या उत्पन्न होने लगती है।
● मानसिक स्थिति प्रभावित होती है।
● कई बार शरीर में विटामिन B12 की कमी से किसी भी चीज की हम अत्यधिक कल्पना करने लगते
हैं। कई बार इसका असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है और मानसिक स्थिति कमजोर होने
लगती है।


विटामिन बी12 बढ़े वजन के लिए कैसे जिम्मेदार है ( How is Vitamin B12 responsible for increased weight in Hindi ) :-

कई शोध में यह बात सामने आई है कि शरीर में जब विटामिन B12 की कमी होने लगती है तब शरीर में मोटापा और ओबेसिटी जैसी समस्या तेजी से बढ़ने लगती है।

बच्चों और टीनएजर्स में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। विटामिन B12 की जब शरीर में कमी होने लगती है तो शरीर में सुस्ती आने लगती है।


सुस्ती की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगता है। वही भूख अधिक लगने की वजह से वजन में तेजी से वृद्धि हो जाती है। वही जब शरीर में विटामिन B12 की मात्रा अधिक हो जाती है तब भी यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।


जब शरीर में विटामिन B12 की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाती है तब वजन कम होने लगता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन B12 की एक निश्चित मात्रा का सेवन करना जरूरी है।


विटामिन B12 की कमी पूरा करने के लिए इन चीजों को खाएं ( Eat these things to meet the deficiency of Vitamin B12 in Hindi ) :-


शरीर में विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए एनिमल प्रोडक्ट्स का सेवन किया जा सकता है। क्योंकि प्रमुख तौर से विटामिन B12 एनिमल प्रोडक्ट में ही पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

इसके लिए आप मछली, मीट, अंडा, दूध या फिर दूध से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा दाल में भी विटामिन B12 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

इसलिए अपने डाइट के ब्रेकफास्ट में दाल को शामिल किया जा सकता है। यह सब विटामिन B12 के प्रमुख स्रोत है। अगर आपको तो यह लगता हो कि आपके अंदर विटामिन B12 की कमी है या फिर आपको एनीमिया अर्थात रक्ताल्पता है तो आप अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

इसके लिए कुछ ब्लड टेस्ट किया जा सकता है। इसके लक्षणों के आधार पर ही इसकी गंभीरता का पता लगाते हैं। यदि आपके अंदर भी विटामिन B12 के लक्षण नजर आ रहे हैं, आपका वजन कम हो रहा है या फिर बढ़ रहा है तो आपको इस में लापरवाही नही बरतनी चाहिए और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

यह भी पढ़ें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *